फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America Ambassador Shafali Razdan Duggal lauded in Netherlands

Shefali Razdan Duggal: नीदरलैंड में भारतवंशी शैफाली दुग्गल की सराहना, रीनत संधू से की भावपूर्ण मुलाकात

Sat, 14 Jan 2023 01:55 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 14 Jan 2023 01:55 AM IST
सार

अमेरिकी राजदूत राजदान दुग्गल (51) ने नीदरलैंड में भारत की राजदूत रीनत संधू के आवास पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, हमें दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के प्रतिनिधियों के रूप में अपनी साझा जिम्मेदारियों पर चर्चा करने में आनंद आया। 

विज्ञापन
America Ambassador Shafali Razdan Duggal lauded in Netherlands
शेफाली राजदान दुग्गल - फोटो : Twitter

विस्तार

नीदरलैंड में अमेरिकी राजदूत और भारतवंशी शेफाली राजदान दुग्गल द्वारा अपनी विरासत को दूर-दूर तक ले जाने तथा एक राजनयिक के बतौर अमेरिकी विविधता को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिष्ठित समुदाय के सदस्यों ने उनकी सराहना की। लोग उन्हें ट्रेलब्लेजर (अग्रणी) कहते हैं। वह अमेरिकी राजदूत के रूप में नियुक्त की गईं पहली कश्मीरी-अमेरिकी हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी राजदूत राजदान दुग्गल (51) ने इस सप्ताह ट्विटर पर नीदरलैंड में भारत की राजदूत रीनत संधू के आवास पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, हमें दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के प्रतिनिधियों के रूप में अपनी साझा जिम्मेदारियों पर चर्चा करने में आनंद आया। 
विज्ञापन


संधू ने इसके जवाब में लिखा, हमारे लोकतंत्र में मजबूत साझेदारी और विविधता की ताकत को दर्शाते हुए आपके गर्मजोशी भरे भाव की सराहना करती हूं। आपके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं। नीदरलैंड में दो शीर्ष महिला राजनयिकों के बीच बैठक की तस्वीरों के साथ किए गए ट्वीट के बाद अब भारतीय-अमेरिकी समुदाय की ओर से काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी वकील, राजनेता, लोक सेवक और गैर-लाभकारी संगठन ‘गर्ल्स हू कोड’ की संस्थापक रेशमा सौजानी ने कहा, शेफाली हमेशा अमेरिका की आकांक्षाओं के प्रति समर्पित रही हैं और अपने देश से बेहद प्यार करती हैं।वह हमेशा अपनी भारतीय जड़ों के काफी करीब रही हैं। ‘अमेरिकॉर्प्स’ के विदेश मामलों के प्रमुख श्री प्रेस्टन कुलकर्णी ने कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय को उन पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed