फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   america alert its citizens over farmers protest in new delhi

Farmers protest: नई दिल्ली में किसानों का विरोध, अमेरिका ने नागरिकों को सुरक्षा अलर्ट जारी किया

Wed, 21 Jul 2021 11:55 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 21 Jul 2021 11:55 PM IST
सार

अमेरिकी दूतावास ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि दिल्ली और उसके आसपास सड़कों पर अधिक पुलिस, अतिरिक्त चौकियां और अज्ञात संख्या में प्रदर्शनकारी हो सकते हैं।

विज्ञापन
america alert its citizens over farmers protest in new delhi
अमेरिकी दूतावास - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका ने बुधवार को भारत में अपने नागरिकों के लिए एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया, जिसमें उन्हें नई दिल्ली में किसानों के विरोध के मद्देनजर अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाने के साथ-साथ प्रमुख क्षेत्रों, भीड़ और प्रदर्शनों से बचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


किसान यूनियन ने मंगलवार को कहा था कि संसद के मौजूदा मॉनसून सत्र के दौरान जंतर-मंतर पर एक किसान संसद का आयोजन करेंगे और 22 जुलाई से प्रतिदिन सिंघू बॉर्डर से 200 प्रदर्शनकारी वहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन


दूतावास ने बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अमेरिकी दूतावास 21 और 22 जुलाई को किसानों द्वारा नई दिल्ली और उसके आसपास संभावित प्रदर्शनों की खबरों से अवगत है। पहले इस तरह के विरोध प्रदर्शनों में हिंसा हुई है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली और उसके आसपास सड़कों पर अधिक पुलिस, अतिरिक्त चौकियां और अज्ञात संख्या में प्रदर्शनकारी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसने उन्हें संसद सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों, भीड़, प्रदर्शनों से बचने, अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा करने और कानून प्रवर्तन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।

किसान नेताओं ने कहा है कि वे 22 जुलाई से मॉनसून सत्र समाप्त होने तक किसान संसद आयोजित करेंगे और 200 प्रदर्शनकारी हर दिन जंतर-मंतर जाएंगे। संसद का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ था और 13 अगस्त को संपन्न होगा।


गौरतलब है कि तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की किसान संगठनों की मांगों को उजागर करने के लिए 26 जनवरी को आयोजित ट्रैक्टर परेड राजधानी की सड़कों पर अराजक हो गई थी, क्योंकि हजारों प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए थे, पुलिस से भिड़ गए थे और लाल किले की प्राचीर पर एक धार्मिक ध्वज लहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed