{"_id":"613673698ebc3eb6907c628b","slug":"america-a-gunman-killed-four-people-with-a-woman-and-her-three-month-old-baby-in-florida","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : फ्लोरिडा में एक बंदूकधारी ने महिला और उसकी तीन महीने की बच्ची समेत चार लोगों की हत्या की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : फ्लोरिडा में एक बंदूकधारी ने महिला और उसकी तीन महीने की बच्ची समेत चार लोगों की हत्या की
Tue, 07 Sep 2021 01:30 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, फोर्ट लॉडरडेल
एजेंसी, फोर्ट लॉडरडेल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:30 AM IST
सार
- घटना के बाद पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल होने पर हमलावर ने कर दिया आत्मसमर्पण
- हमलावर इराक और अफगानिस्तान में शार्प शूटर के तौर पर कर चुका काम
विज्ञापन
यूएस पुलिस ने बंदूकधारी को किया गिरफ्तार
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के फ्लोरिडा में बुलेटप्रूफ जैकेट और कवच पहने हुए हथियारों से लैस एक व्यक्ति ने एक महिला और उसकी तीन महीने की बच्ची समेत चार लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। फ्लोरिडा के एक शेरिफ ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
हमले में 11 वर्षीय लड़की घायल, लगी है सात गोलियां, हमलावर गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल होने पर हमलावर ने आत्मसमर्पण कर दिया। एक 11 वर्षीय लड़की जिसे सात गोली लगी थी, वह घटना में बच गई है।
विज्ञापन
पोक काउंटी के शेरिफ ग्रेजी जूड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमलावर की पहचान 33 साल के ब्रायन रिले के रूप में की गई है। रविवार की सुबह गिरफ्तार किए जाने के बाद भी वह खासा आक्रामक था। उसने अस्पताल में एक पुलिसकर्मी से बंदूक छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन
जुड ने कहा कि रिले इराक और अफगानिस्तान में शार्प शूटर के तौर पर काम कर चुका है। ऐसा लगता है कि रिले मानसिक बीमारी से पीड़ित है और उसने अचानक ही लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
जुड ने कहा कि रिले की प्रेमिका ने अधिकारियों को बताया कि रिले ने उससे कई बार कहा था की वह सीधे भगवान से बात कर सकता है। उन्होंने बताया, रिले ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन लोगों ने अपने जीवन के लिए भीख मांगी और मैंने उन्हें मार डाला।