फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: 30 tornadoes shook six states and many cities turned into rubble, more than 100 died

अमेरिका में तबाही : छह राज्यों को 30 बवंडरों ने झकझोरा, कई शहर मलबे में बदले, अकेले केंटकी 74 लोगों की मौत

Mon, 13 Dec 2021 07:02 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 13 Dec 2021 07:02 AM IST
सार

मध्य और दक्षिणी अमेरिका के कई हिस्सों को 30 से अधिक बड़े बवंडर टोरनेडो ने मलबे में बदल दिया और 100 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। केंटकी के गवर्नर बेशियर का कहना है कि सप्ताहांत में आए बवंडर से मरने वालों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है, जिसमें 109 लोग अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन
America: 30 tornadoes shook six states and many cities turned into rubble, more than 100 died
अमेरिका में बवंडर ने मचाई तबाही - फोटो : Video Grab

विस्तार

विज्ञापन

मध्य और दक्षिणी अमेरिका के कई हिस्सों को 30 से अधिक बड़े बवंडर टोरनेडो ने मलबे में बदल दिया और 100 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। केंटकी के गवर्नर बेशियर का कहना है कि सप्ताहांत में आए बवंडर से मरने वालों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है, जिसमें 109 लोग अभी भी लापता हैं।

मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अब भी कई लोग लापता हैं या मलबे में दबे हुए हैं। अमेरिकी समय अनुसार, यह प्राकृतिक आपदा शुक्रवार और शनिवार रात 6 राज्यों के कई शहरों में आई। 

विज्ञापन

6 राज्यों में एक साथ आए टोरनेडो से अमेजन के गोदाम, नर्सिंग होम, फैक्ट्रियां व सैकड़ों घर तबाह हुए
अमेरिकी मौसम विभाग ने बताया कि सबसे बड़े बवंडर ने 400 किलोमीटर तक तबाही मचाई। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशाहियर ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या 100 से ज्यादा हो सकती है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान मोमबत्ती फैक्ट्री में हुआ। मेफील्ड की इस फैक्ट्री में रात के समय 110 लोग काम कर रहे थे। बवंडर ने इस मलबे में बदल दिया। कई लोगों के 15 फुट ऊंचे मलबे के ढेर के नीचे दबे होने की आशंका है। कई घर मलबे के का ढेर ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेजन का गोदाम ढहा, चेतावनी के बावजूद बंद नहीं किया था
इलिनॉइस इसके एडवडर्सविल में अमेजन कंपनी का गोदाम ढहने से 6 लोग मारे गए। यहां के अग्निशमन विभाग प्रमुख जेम्स व्हाइटफोर्ड ने कहा यह संभावना कम है कि अब मलबे में दबा कोई व्यक्ति जीवित होगा। थोक खुदरा वह डिपार्टमेंटल स्टोर यूनियन ने खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद गोदाम खुला रखने के लिए अमेजन को कर्मचारियों की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

कनाडा में 2 लाख लोगों की बिजली आपूर्ति ठप 
कनाडा के ओंटारियो राज्य में 2 लाख लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं, क्योंकि अंधड़ों ने बिजली आपूर्ति ठप कर दी। कनाडा सरकार के अनुसार यहां 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस बीच बवंडर में मारे गए लोगों के प्रति रूसी दूतावास ने सांत्वना जताई है। दूतावास ने हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।

इन राज्यों में भी नुकसान 

  • टेनिसी: शनिवार तक 4 लोगों की मौतों की पुष्टि।
  • मिसौरी: 2 लोग मारे गए, गवर्नर माइक पारसंस ने कई इमारतें गिरने की पुष्टि की। 
  • अरकंसास: 2 लोगों के मरने की खबर है। 
  • मिसीसिपी: यहां कई मकानों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है।


क्वाड-टोरनेडो
इतिहास में दर्ज सबसे बड़ा बवंडर इलिनॉइस है। विश्वविद्यालय के मौसम अध्ययनकर्ता विक्टर गेनजीनी के अनुसार मार्च 1925 के बंदर ने 3 राज्य में 355 किलोमीटर क्षेत्र में नुकसान किया था। इस बार 400 किलोमीटर दूर तक तबाही मचाने वाले को क्वाड-टोरनेडो ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।



पीड़ितों ने बताया: बवंडर ने फैक्ट्री को झकझोर दिया, फिर धमाका हुआ
मोमबत्ती फैक्ट्री में काम कर रही किया ना पार्षद ने बताया कि श्रमिकों को सुरक्षित जगह रखा गया था लेकिन बवंडर ने फैक्ट्री को ही चपेट में ले लिया सूर्य फैक्ट्री आगे पीछे हिलने लगी फिर अचानक धमाका हुआ और लोग और मालवा आगरा वे खुद भी 5 फीट मलबे में दब गई थी बचाव कर्मियों ने उन्हें निकाला।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा जलवायु परिवर्तन वजह 
राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रभावित राज्यों की सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की इस आपदा में भूमिका बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed