अमेरिका में भारत के नए राजदूत तरनजीत संधू ने संभाला कार्यभार, ट्रंप को सौंपेंगे परिचय पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में भारत के नए राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने वहां की राजधानी वाशिंगटन डीसी में अपना कार्यभार संभाल लिया है। भारतीय दूतावास में उप राजदूत अमित कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। संधू ने हाल ही में विदेश सचिव बनाए गए हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह ली। इससे पहले संधू श्रीलंका में भारत के राजदूत थे।
6 फरवरी को ट्रंप को सौंपेंगे परिचय पत्र
अमेरिका में भारत के नए राजदूत तरनजीत संधू छह फरवरी को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात कर अपना परिचय पत्र सौंपेंगे।
1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी संधू को अमेरिका में चार साल तक कार्य करने के अनुभव के कारण तरजीह दी गई। वह वर्ष 2013 से जनवरी 2017 तक वाशिंगटन डीसी में डिप्टी चीफ (मिशन) के तौर पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इससे पहले भी उन्होंने वर्ष 1997 से 2000 तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी। अमेरिका में करीब छह साल तक अपनी सेवा दे चुके संधू की कूटनीतिक क्षेत्र में खासी जान पहचान है।
United States: India's Ambassador to the United States Taranjit Sandhu will present his credentials to US President Donald Trump on February 6 at the White House. https://t.co/tgQgLQ0RJO
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 4, 2020