फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amazon in Troubble:  Congress give final opportunity to company, lawmakers doubt on Jeff Bezos's testimony

अमेरिका: व्यापार के गलत तरीके आजमाने के लिए अमेजन पर बैठी संसदीय जांच, जानें क्यों सांसदों ने किया भारत का जिक्र

Tue, 19 Oct 2021 11:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 19 Oct 2021 11:28 AM IST
सार

समिति का कहना है कि अमेजन के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व में गवाही दी गई थी कि वह किसी तीसरी कंपनी के डेटा का प्रयोग नहीं करता है, लेकिन हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
Amazon in Troubble:  Congress give final opportunity to company, lawmakers doubt on Jeff Bezos's testimony
अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में गलत तरीके अपनाकर व्यापार करने, दूसरी कंपनियों की नकल कर अपने प्राइवेट ब्रांड बनाने और उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की आरोपी कंपनी अमेजन पर अमेरिकी सांसदों ने सवाल उठाए हैं। सांसदों के द्विदलीय समिति का कहना है कि अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस व अन्य शीर्ष अधिकारियों ने कांग्रेस समिति के सामने झूठ बोला और उन्हें गुमराह किया है। हाल ही में रायटर्स ने अमेजन के आतंरिक दस्तावेजों की जांच कर एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें पुष्टि की गई है कि कंपनी भारत में व्यापार के गलत तरीके अपना रही है। 

विज्ञापन


समिति के सदस्यों ने हाल ही में सामने इस मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि अमेजन के वरिष्ठ अधिकारियों की गवाही पर उन्हें संदेह है कि कंपनी अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अन्य कंपनी के उत्पादों की नकल नहीं करती है। 
विज्ञापन


अमेजन को लिखा सांसदों ने पत्र 
सांसदों की समिति ने इसको लेकर कंपनी के सीईओ एंडी जेसी को एक पत्र भी लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि अमेजन के प्रतिनिधि मंडल ने सांसदों की समिति को गुमराह किया है। प्रतिनिधि मंडल ने कानून का उल्लंघन किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सांसदों ने दिया अंतिम मौका
अमेरिकी सांसदों की समिति ने अपने पत्र में कहा है कि अमेजन को अपनी पिछली गवाही, बयानों की पुष्टि करने व साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए अंतिम मौका दिया जा रहा है। कंपनी ने पिछली गवाही में कहा था कि अमेजन किसी तीसरी कंपनी के डेटा का प्रयोग अपने ब्रांड के लिए नहीं करती है। इस पत्र में 2019 और 2020 में कंपनी के संस्थापक जेफ बेजोस, एसोसिएट जनरल काउंसल नेट सटन, वकील डेविड जपोल्स्की व वाइस प्रेसीडेंट ब्रायन के बयानों का हवाला दिया गया है। 


अमेजन ने किया बचाव 
कंपनी के प्रवक्ता ने अपने बयान में पूर्व में दी गई गवाहियों का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि प्रतिनिधि मंडल ने समिति को गुमराह नहीं किया है। अमेजन अपने निजी उत्पादों के लिए किसी भी अन्य कंपनी के डेटा का इस्तेमाल नहीं करता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed