फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   All criminality must be met with full and swift force of law: Sunak on violence during pro-Palestine rallies

UK: 'सड़कों पर नफरत और यहूदी विरोधी भावना को बर्दाश्त नहीं करेंगे', फलस्तीन समर्थक रैलियों में हिंसा पर सुनक

Sun, 12 Nov 2023 07:06 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Nov 2023 07:06 PM IST
सार

UK: ऋषि सुनक ने कहा, इस सप्ताहांत हमने अपनी सड़कों पर नफरत देखी। जिहाद का आह्वान न केवल यहूदी समुदाय के लिए बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए भी खतरा है। हम अपने देश में यहूदी विरोधी भावना को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
All criminality must be met with full and swift force of law: Sunak on violence during pro-Palestine rallies
ऋषि सुनक - फोटो : Twitter

विस्तार

ब्रिटेन में युद्धविराम दिवस पर फलस्तीन समर्थक रैलियों में हुई हिंसा पर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शनिवार को कहा कि सभी तरह के अपराधों से कानून के तहत पूरी ताकत से निपटा जाना चाहिए।

विज्ञापन

सुनक ने इस घटना को अस्वीकार्य बताया और कहा कि देश के यहूदी समुदाय ने जो भय और धमकी महसूस की है, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा, सभी आपराधिक मामलों का निपटारा कानून के तहत तेजी से किया जाना चाहिए। मैंने बुधवार को मेट्रोपोलिटन पुलिस आयुक्त से यही कहा कि वे इसके लिए जवाबदेह हैं। मैं मेट्रोपोलिटन पुलिस आयुक्त आने वाले दिनों में भी मुलाकात करूंगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में प्रधानमंत्री के हवाले से कहा गया, मैं उन हिंसक और पूरी तरह से अस्वीकार्य दृश्यों की निंदा करता हूं। हमने आज इंग्लिश डिफेंस लीग (ईडीएल) और उससे जुड़े समूहों व हमास से सहानुभूति रखने वालों को फलस्तीन के लिए राष्ट्रीय मार्च में भाग लेते देखा है। बहुत कम लोगों के गलत काम उन लोगों को कमजोर करते हैं, जिन्होंने अपने विचारों को शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त करने का रास्ता चुना है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्मरण सप्ताहांत (रिमेंबरेंस वीकेंड) समुदाय के लिए उन लोगों को याद करने का समय है जिन्होंने राष्ट्र के लिए लड़ाई लड़ी। बयान में सुनक के हवाले से आगे कहा गया, यह हमारे लिए एक राष्ट्र के रूप में एक साथ आने और उन लोगों को याद करने का समय है जो हमारी आजादी के लिए लड़े और मर गए। आज हमने जो देखा है वह हमारे सशस्त्र बलों के सम्मान की रक्षा नहीं करता है बल्कि उनका पूरी तरह से अनादर करता है।

उन्होंने आगे कहा, यह सच है कि ईडीएल (दक्षिणपंथी इस्लामिक संगठन) के ठगों ने पुलिस अधिकारियों पर हमला किया और सेनाटॉफ पर कब्जा किया। वे हमास के समर्थन में चिह्न और कपड़े लहरा रहे हैं। साप्ताहांत में यहूदी समुदाय ने जिस खौफ और धमकी का अनुभव किया है, वह निंदनीय है। इससे पहले भी ब्रिटेन में सिलसिलेवार फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनों के बाद सुनक ने एंटीसिमिटिज्म की निंदा की थी। 
 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुनक ने लिखा, इस सप्ताहांत हमने अपनी सड़कों पर नफरत देखी। जिहाद का आह्वान न केवल यहूदी समुदाय के लिए बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए भी खतरा है। हम अपने देश में यहूदी विरोधी भावना को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। और हम उम्मीद करते हैं कि पुलिस चरमपंथ से निपटने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करेगी।

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed