फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   alaska airlines reports unauthorized takes off, tension in america

अलास्का एयरलाइंस का प्लेन हुआ क्रैश, हाईजैकर ने खुदकुशी के लिए चुराया था यात्री विमान

Sat, 11 Aug 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Sat, 11 Aug 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
alaska airlines reports unauthorized takes off, tension in america
अलास्का एयरलाइंस

अमेरिका में चोरी की एक अजीब घटना सामने आयी है। एक एयरलाइन का मैकेनिक कल रात सी-टैक हवाई अड्डे से खाली खड़े एक होराइजन एयर के विमान को चोरी कर उड़ा ले गया । इसके बाद उसे पकड़ने के लिए सैन्य विमानों को पीछे से भेजा गया, लेकिन कुछ ही देर में वह विमान पुजेट साउंड नामक छोटे द्वीप में दुर्घनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पियर्स काउंटी के शेरिफ के विभाग ने बताया कि प्रारंभिक सूचना से पता चला है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया क्योंकि 29 वर्षीय वह मैकेनिक हवा में स्टंट कर रहा था या उसे विमान चलाना आता ही नहीं था।
विज्ञापन


पियर्स काउंटी शेरिफ के विभाग के एक प्रवक्ता एड ट्रोयर ने ट्विटर पर बताया कि उस व्यक्ति की खुद को आहत करने की प्रवृति थी। वीडियो में दिख रहा है कि शाम के समय होराइजन एयर क्यू 400 हवा में लंबे चक्कर काट रहा है और खतरनाक किस्म की कलाबाजियां कर रहा है।विमान में कोई यात्री सवार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उस विमान का जब सैन्य विमान पीछा कर रहे थे तो वह विमान वाशिंगटन के दक्षिण-पश्चिम केट्रोन आइलैंड में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शेरिफ के विभाग ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है। पियर्स काउंटी के निवासी मैकेनिक की पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है, जिसके नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

पियर्स काउंटी के शेरिफ पॉल पास्टर ने कहा कि उस व्यक्ति ने मूर्खतापूर्ण काम किया और संभव है कि उसे इसकी ही कीमत चुकानी पड़ी हो। दुर्घटना के बाद व्यक्ति की हालत के बारे में जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है। एक हवाई यातायात नियंत्रक ने उससे फोन पर संपर्क किया और उसे ‘‘रिच’’ नाम से बुलाकर विमान को लैंड कराने के लिए समझाने की कोशिश की।

बातचीत में नियंत्रक ने ज्वाइंट बेस लेविस-मैकोर्ड में स्थित एक हवाई मैदान का उल्लेख करते हुये कहा, ‘‘तुम्हारे दाहिने तरफ करीब एक मील की दूरी पर ही एक रनवे है।’’  जिसके जवाब में उस मैकेनिक ने कहा, ‘‘ओहो! वे लोग मेरे साथ बुरा बर्ताव करेंगे यदि मैं वहां लैंड करने की कोशिश करता हूं। फिर बाद में उस व्यक्ति ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि अब मुझे जीवन भर के लिए जेल हो जाएगी। हूं? 

बाद में उसने कहा, ‘‘कई लोग हैं, जो मेरी चिंता करते हैं। वे लोग निराश हो जाएंगे जब उन्हें पता चलेगा कि मैंने ऐसा किया है....अब मैं टूट चुक हूं, मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं, मुझे लग रह है कि मेरा दिमाग खराब हो चुका है।’’ 

सी-टैक हवाई अड्डा पैसिफिक नॉर्थवेस्ट में सबसे बड़ा वाणिज्यिक हवाई अड्डा है। इस घटना की वजह से यहां विमानों की आवाजाही रोक दी गई। अमेरिकी तटरक्षकों ने दुर्घटना स्थल पर एक नौका को भेजा है।


होराइजन एयर, अलास्का एयर ग्रुप का हिस्सा है, जो पूरे पश्चिमी अमेरिका में उड़ान सेवा उपलब्ध कराता है। क्यू400 एक टर्बोप्रोप विमान है, जिसमें 76 सीट हैं। अमेरिका के परिवहन सुरक्षा प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय और संघीय विमानन प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed