फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Alaska airlines crash: will you make me pilot,the mechanic to control room

अलास्का एयरलाइंस क्रैश : क्रैश से पहले मैकेनिक कंट्रोल रूम से बोला 'लैंडिंग करा दी तो पायलट बनाओगे?'

Sun, 12 Aug 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 12 Aug 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
Alaska airlines crash: will you make me pilot,the mechanic to control room
क्रैश कराने वाला मेकैनिक
अमेरिका के सिएटल टैकोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया।प्लेन को चुरा कर उड़ाने वाले शक्स ने क्रैश के पहले कंट्रोल रुम से बातचीत भी की थी।शुक्रवार की रात रनवे पर अलास्का एयरलाइंस को खड़ा देख रिक नाम के शक्स ने आत्मघाती कदम उठाते हुए प्लेन को उड़ा लिया। किसी उड़ान का शेड्यूल नहीं था इसलिए विमान में कोई यात्री नहीं था।प्लेन को खाली पाकर चुपके से एयरपोर्ट का एक मैकेनिक रिक वहां पहुंच गया और विमान का इंजन स्टार्ट कर दिया।प्लेन को उड़ता देख एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) में हड़कंप मच गया। जैसे ही पता चला कि रिक विमान लेकर उड़ गया है तुरंत एटीसी ने रिक से संपर्क साधा।
विज्ञापन


एटीसी ने माइक्रोफोन पर पायलट बने रिक से बात की गई और एटीसी ने कहा- 'तुम्हारी जान को जोखिम है, इसलिए जैसा हम कह रहे हैं, वैसा करो। तुम्हारे दाएं ओर एक रनवे है। हमारे निर्देश सुनो और वहां लैंडिंग कराने की कोशिश करो।' इस पर रिक ने जवाब दिया और एटीसी से कहा 'मैं ये कर सकता हूं। आप लोग ये बताओ कि अगर मैंने विमान को सुरक्षित लैंड करा दिया तो मुझे पायलट बनाओगे?' इस बीच अमेरिकी सेना के दो फाइटर जेट विमान ने रिक का पीछा किया।
विज्ञापन


फाइटर जेट्स ने रिक के विमान को शहर की सीमा से बाहर खदेड़ा,थोड़ी देर में रिक भी समझ गया कि उसने विमान से नियंत्रण खो दिया है। उसने एटीसी को कहा- 'अब अगर मैंने रनवे पर विमान की लैंडिंग कराने की कोशिश भी की तो बड़ा नुकसान हो जाएगा।' रिक ने ये भी कहा कि अगर बच गया तो सारी जिंदगी जेल में कटेगी,ये कहते हुए वो जोर से हंसने लगा। दो-तीन मिनट की बातचीत के बाद उसने विमान को एक सुनसान आईलैंड की ओर मोड़ दिया और यहीं पर विमान क्रैश हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिएटल टैकोमा एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बयान देते हुए कहा कि वो इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि ये कोई आतंकवादी या आपराधिक घटना नहीं थी। मैकेनिक रिक को पायलट बनने का शौक था। इसीलिए उसने ये आत्मघाती कदम उठाया। गनीमत तो ये रही कि विमान में कोई यात्री भी नहीं था और न ही विमान शहर की सीमा में क्रैश हुआ। अथॉरिटी के मुताबिक अभी रिक की मौत की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन एक शिप को हादसे वाली जगह पर भेजा गया है। जब वहां से प्लेन का मलबा हटाया जायेगा, तभी स्थिति साफ हो पाएगी।

पायलट बनने की चाह में मैकेनिक को अपनी जान से तो हाथ धोना पड़ा लेकिन प्लेन को मोड़,दूर जाकर क्रैश करा कर उसने कई लोगों की जान जान भी बचाई। 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed