{"_id":"5f6d1e778ebc3eb5b711dc37","slug":"al-qaeda-may-conduct-small-scale-attacks-in-the-indian-subcontinent-says-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय उपमहाद्वीप में छोटे हमले कर सकता है अल कायदा : अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय उपमहाद्वीप में छोटे हमले कर सकता है अल कायदा : अमेरिका
Fri, 25 Sep 2020 04:03 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक स्तर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल कायदा की भारतीय उपमहाद्वीप में मौजूद शाखा एक्यूआईएस ने अब छोटे स्तर के क्षेत्रीय हमले करने की क्षमता हासिल कर ली है। इस बात का दावा एक शीर्ष अमेरिकी आतंक विरोधी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को सांसदों के सामने की।
विज्ञापन
एक्यूआईएस की स्थापना अल कायदा प्रमुख ऐमन अल-जवाहिरी ने संगठन का प्रभाव भारतीय उप महाद्वीप में बढ़ाने के लिए 2014 में की थी। दक्षिण एशिया में एक्यूआईएस अपने नेता असीम उमर की मौत के बाद दोबारा प्रभाव हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन
असीम उमर को सितंबर, 2019 में अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य बलों ने मार गिराया था। लेकिन अमेरिका के नेशनल काउंटर टेरररिज्म सेंटर के निदेशक क्रिस्टोफर मिलर ने अमेरिकी सीनेट की होमलैंड सिक्योरिटी एंड गर्वनमेंटल अफेयर्स कमेटी के सामने गवाही देते हुए कहा कि अब यह संगठन छोटे स्तर के क्षेत्रीय हमले करने की क्षमता हासिल कर चुका है।
विज्ञापन