{"_id":"619199dda969122c4507df20","slug":"al-jazeera-says-bureau-chief-detained-by-security-forces-in-sudan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल-जजीरा का दावा : सूडान में ब्यूरो प्रमुख को सुरक्षाबलो ने हिरासत में लिया ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अल-जजीरा का दावा : सूडान में ब्यूरो प्रमुख को सुरक्षाबलो ने हिरासत में लिया
Mon, 15 Nov 2021 04:54 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, खार्तूम
एजेंसी, खार्तूम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 15 Nov 2021 04:54 AM IST
सार
सूडान में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ शनिवार को देशभर में प्रदर्शन हुए थे। नेटवर्क ने ट्विटर पर कहा कि सूडान के बलों ने अल-मुसल्लमी-अल-कब्बाशी के घर पर छापा मारा और उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
sudan Flag
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कतर स्थित सेटेलाइट समाचार नेटवर्क अल-जजीरा ने रविवार को बताया कि सूडान में उसके ब्यूरो प्रमुख को सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया है। सूडान में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ शनिवार को देशभर में प्रदर्शन हुए थे।
विज्ञापन
नेटवर्क ने ट्विटर पर कहा कि सूडान के बलों ने अल-मुसल्लमी-अल-कब्बाशी के घर पर छापा मारा और उन्हें हिरासत में ले लिया। इस घटना के एक दिन पहले सूडान के सुरक्षा बलों ने शनिवार को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिये गोलीबारी की और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी देश पर सेना की पकड़ मजबूत होने का विरोध कर रहे थे। कार्यकर्ताओं के अनुसार कम से कम पांच लोग मारे गए हैं जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। अल-जज़ीरा ने अल-कब्बाशी की नजरबंदूी के बारे में विस्तार से नहीं बताया।
विज्ञापन
वहीं सूडान के अधिकारियों से इस पर प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं किया जा सका। पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ हजारों लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारी शनिवार को रैली करने के लिए सूडान की सड़कों पर उतर थेे। सैन्य तख्ता पलट की अनंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई थी। उसके बाद से राजधानी खार्तूम समेत कई जगहों पर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।