फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Akshata Murty makes UK political stage debut for best friend' UK PM Sunak

UK: 'ऋषि सुनक मेरे 'बेस्ट फ्रेंड', राजनीतिक मंच पर अक्षता मूर्ति ने कराया ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का परिचय

Wed, 04 Oct 2023 07:53 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 04 Oct 2023 07:53 PM IST
सार

इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता ने सुनक की कई उपलब्धियों पर गर्व जताया और बताया कि कैसे उनकी ईमानदारी व निष्ठा ने पहली बार उन्हें उनकी ओर आकर्षित किया।

विज्ञापन
Akshata Murty makes UK political stage debut for best friend' UK PM Sunak
अक्षता मूर्ति। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन की प्रथम महिला अक्षता मूर्ति ने बुधवार को उस वक्त सबको चौंका दिया, जब वह एक राजनीतिक मंच पर अपने पति ऋषि सुनक का परिचय कराने के लिए बाहर निकलीं। इस दौरान अक्षता ने उन्हें अपना 'सबसे अच्छा दोस्त' बताया। सुनक मैनचेस्टर में कंजर्वेटिव पार्टी के सम्मेलन में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भाषण देने पहुंचे थे। 

विज्ञापन

मूर्ति ने अपने अपने भाषण के दौरान दावा किया कि उनके पति को पार्टी के वार्षिक सम्मेलन के केंद्र बिंदु में गेट क्रैशिंग (वार्म-अप कार्यक्रम) के बारे में जानकारी नहीं थी और उनके फैसले ने उनकी बेटियों कृष्णा और अनुष्का को भी आश्चर्यचकित कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी ने सुनक की कई उपलब्धियों पर गर्व जताया और बताया कि कैसे उनकी ईमानदारी व निष्ठा ने पहली बार उन्हें उनकी ओर आकर्षित किया, जब वे स्टैनफर्ड विश्वविद्यालय में छात्र के रूप में मिले थे। 

विज्ञापन

मूर्ति ने कहा, 'ऋषि और मैं एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त हैं। हम एक टीम हैं और मैं उन्हें व पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताने के लिए  आज यहां से ज्यादा कहीं और होने की कल्पना नहीं कर सकती।'

उन्होंने कहा, ऋषि और मैं चौबीस की उम्र में मिले थे, जब हम दोनों अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे। शुरुआत से ही मैं उनकी दो चीजों से प्रभावित थी..एक अपना घर ब्रिटेन के लिए उनका गहरा प्यार और दूसरा उनकी यह सुनिश्चित करने की ईमानदार इच्छा कि अधिक से अधिक लोगों को अवसर मिलें। अक्षता ने कहा कि ऋषि के साथ रहना मेरी जिंदगी का सबसे आसान फैसला था। 

वहीं, ऋषि सुनक ने पार्टी के नेता के रूप में कंजर्वेटिव पार्टी के सम्मेलन को संबोधित किया और प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पदोन्नति का उदाहरण देते हुए कहा कि यह इस बात का सबूत है कि ब्रिटेन नस्लवादी देश नहीं है और उनकी त्वचा का रंग कोई बड़ी बात नहीं है।

सुनक ने कहा, कभी भी किसी को यह कहने दें कि यह एक नस्लवादी देश है। उन्होंने कहा, मेरी कहानी एक ब्रिटेन की की एक कहानी है कि कैसे एक परिवार तीन पीढ़ियों में डाउनिंग स्ट्रीट तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed