फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ajit Pai coming from Air Force One to Ahmedabad with Donald Trump

ट्रंप के साथ एयरफोर्स वन से अहमदाबाद आ रहे हैं अजीत पई, भारत को ऐसे किया याद

Mon, 24 Feb 2020 10:30 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 24 Feb 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Ajit Pai coming from Air Force One to Ahmedabad with Donald Trump
अजीत पई - फोटो : Social Media

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एयर फोर्स वन के विमान में भारत यात्रा करने वाले भारतीय अमेरिकी अजीत पई अपने माता-पिता के अमेरिका में बसने के करीब पांच दशक बाद भारत की यात्रा पर हैं।

विज्ञापन


फेडरल कम्युनिकेशन्स कमीशन के पहले भारतीय अमेरिकी चेयरमैन पई ने कहा कि अगर उनके माता-पिता को कई साल पहले यह कहा जाता कि एक दिन उनका बेटा अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ भारत जाएगा तो पता नहीं, वह कैसी प्रतिक्रिया देते।
विज्ञापन


ट्रंप के साथ भारत यात्रा करने वाले दो भारतीय अमेरिकियों में पई भी शामिल हैं। उनके साथ राष्ट्रपति के विशेष सहायक और आतंकवाद निरोधक कार्रवाई के लिए विशेष निदेशक केश पटेल भी भारत जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पई ने कहा कि अगर मैं 1971 में मेरे माता-पिता की शादी के समय में पहुंच सकता तो सोचता हूं कि अगर उस समय उन दोनों युवाओं को बताया जाता कि एक पीढ़ी के बाद उनका बेटा अमेरिकी सरकार के शीर्ष स्तर का प्रतिनिधित्व करेगा और उस देश में जाएगा जहां वह पले बढ़े थे तो पता नहीं वे क्या कहते।

पई ने कहा कि उनकी भारत यात्रा के दौरान वे 5जी तथा डिजिटल विभाजन को पाटने जैसे आपसी हित के विषयों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र और सबसे बड़े लोकतंत्र के बीच दोस्ती गहरी करने का लक्ष्य रखेंगे।

इस यात्रा से न सिर्फ पेशेवर रूप में बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी उम्मीदें जताते हुए पई ने कहा कि उनकी मां बेंगलुरू में पली-बढ़ीं, वहीं उनके पिता हैदराबाद में रहे। वे 1971 में शादी के कुछ ही समय बाद महज 8 डॉलर, एक ट्रांजिस्टर रेडियो और इस विश्वास के साथ अमेरिका आ गये कि उनका सपना पूरा होगा।


उन्होंने कहा कि अन्य कई प्रवासियों की तरह उन्होंने मुझे वह सभी अवसर देने के लिए कुर्बानी दी जो उन्हें नहीं मिले। मेरे दादा-दादी, नाना-नानी ने मुझमें परिश्रम के मूल्य और बड़ा सपना देखने की सोच विकसित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed