फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Air traffic controllers alerted pilots about the launch and told them turn 90° left immediately Chinese Ballistic missile

China: सौ से ज्यादा विमान यात्रियों की किस्मत अच्छी थी, नहीं तो चीन की बैलिस्टिक मिसाइल एक झटके में छीन लेती जिंदगी

Sat, 04 Jun 2022 11:39 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 04 Jun 2022 11:39 AM IST
सार

विमान दक्षिण चीन सागर के ऊपर से उड़ान भर रहा था तभी एक चीनी पनडुब्बी ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी। गनीमत रही कि हवाई यातायात नियंत्रकों की सूझबूझ से 100 से अधिक यात्रियों की जान बच गई।

विज्ञापन
Air traffic controllers alerted pilots about the launch and told them turn 90° left immediately Chinese Ballistic missile
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

एक यात्री विमान के चीनी बैलिस्टिक मिसाइल की चपेट में आने से बचने का एक नाटकीय वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। विमान में 100 से अधिक यात्री सवार थे। इन यात्रियों की किस्मत अच्छी थी नहीं तो चंद सेकेंड में सभी की जान चली जाती। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विमान दक्षिण चीन सागर के ऊपर से उड़ान भर रहा था तभी एक चीनी पनडुब्बी ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी। गनीमत रही कि हवाई यातायात नियंत्रकों ने पायलटों को लॉन्च के बारे में तुरंत सचेत कर दिया और कहा कि विमान को तुरंत 90 डिग्री बाएं मोड़ें। वीडियो में मिसाइल को समुद्र से निकलते और आसमान में उड़ते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन


पायलट जॉन कार्टर और ट्विटर यूजर कोवरनट ने किया वीडियो साझा
पायलट जॉन कार्टर और ट्विटर यूजर कोवरनट ने फेसबुक पर इस घटना का वीडियाे साझा किया है। वहीं पायलट ने दावा करते हुए लिखा कि इस वीडियो को कॉकपिट से रिकॉर्ड किया गया है। पायलट के अनुसार उन्हें अलर्ट मिला कि समुद्र से लांच की गई मिसाइल तेजी से विमान की तरफ बढ़ रही है और उसके पीछे बादलों का एक लंबी रेखा का निर्माण हो रहा था, जिस तरह रॉकेट लंबी रेखा का निर्माण करता है। सूचना मिलते ही हमने विमान को 90 डिग्री पर मोड़ दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



अमेरिका चीन को कई बार दे चुका है चेतावनी
संयुक्त राज्य अमेरिका ने कई मौकों पर दक्षिण चीन सागर से लेकर प्रशांत द्वीप समूह तक फैले क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य और आर्थिक उपस्थिति पर कई चेतावनी जारी कर चुका है। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि चीन ने कहा है कि प्रशांत द्वीप देशों के साथ उसका सहयोग किसी भी देश को लक्षित नहीं करता और दावों को खारिज कर दिया कि वह छोटे राज्यों पर सुरक्षा समझौतों पर दबाव डाल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed