फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Air Canada flight catches fire on landing, all passengers evacuated safely

Air Canada: हवाई अड्डे पर उतरते समय एयर कनाडा के विमान में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री

Sun, 29 Dec 2024 04:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Dec 2024 04:44 PM IST
सार

Air Canada: हैलिफैक्स हवाई अड्डे पर उतरते समय एयर कनाडा के एक विमान में आग लग गई। विमान रनवे पर काफी दूर तक फिसलता हुआ गया, जिससे इसके कुछ हिस्से में आग लग गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

विज्ञापन
Air Canada flight catches fire on landing, all passengers evacuated safely
एयर कनाडा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एक्स/एयरकनाडा

विस्तार

एयर कनाडा के एक विमान की रविवार को खराब लैंडिंग हुई। विमान रनवे से फिसल गया और उसके एक हिस्से में आग लग गई। यह विमान न्यूफाउंडलैंड द्वीप के सेंट जॉन्स शहर से नोवा स्कोटिया प्रांत के गोफ्स में हैलिफैक्स हवाई अड्डे पर उतर रहा था। 
विज्ञापन


सीबीसी न्यूज की खबर के मुताबिक, हवाई अड्डे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि घटना एयर कनाडा की उड़ान संख्या-2259 में हुई, जिसे पाल एयरलाइंस द्वारा संचालित किया जा रहा था। घटना स्थानीय समयानुसार करीब 9.30 बजे हुई। हालांकि, बयान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


खबर के मुताबिक, विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया और उन्हें एक हैंगर (जिसमे विमान, हेलीकॉप्टर या अन्य वाहनों को खड़ा किया जाता है) में ले जाया गया, जहां मेडिकल कर्मचारियों ने उनकी जांच की। घटना के कारण हैलिफैक्स हवाई अड्डे को शनिवार रात कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री ने बताया घटना के दौरान क्या हुआ
एक यात्री ने सीबीसी न्यूज को बताया कि लैडिंग के दौरान विमान के एक टायर ने सही से काम नहीं किया। विमान करीब 20 डिग्री के कोण पर बाईं ओर झुकने लगा और जैसे ही ऐसा हुआ, हमें एक तेज आवाज सुनाई दी। यह आवाज एक विमान हादसे के जैसे ही लग रही थी। तब विमान का पंख रनवे पर घिसता हुआ जाने लगा और साथ ही शायद इंजन भी घिस रहा था।  

विमान को रोकने की कोशिश कर रहे थे पायलट
यात्री ने बताया कि इसके बाद विमान रनवे पर काफी दूर तक फिसलता रहा, जबकि पायलट विमान को रोकने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा, विमान काफी हिला और फिर हमने विमान के बाएं हिस्से में आग और खिड़कियों से धुआं आते हुए देखा। हवाई अड्डे ने बताया कि अब रनवे को फिर से खोल दिया गया है।

यूएई में हल्का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो मरे
 यूएई में जजीरा एविएशन क्लब का एक हल्का विमान रास अल खैमाह अमीरात तट पर समुद्र में गिरकर गया। हादसे में पायलट और सह-पायलट की मौत हो गई। जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा कि अधिकारी हादसे की जांच कर रहे हैं।

 नेपाल में पांच अमेरिकी नागरिकों को ले जा रहे एक हेलिकॉप्टर को पक्षी से टक्कर के बाद आपात स्थिति में उतरना पड़ा। माउंट एवरेस्ट के प्रवेश द्वार लुक्ला से काठमांडो आ रहे निजी एयरलाइन के 9एन-एकेजी हेलिकॉप्टर ने रविवार सुबह 11 बजे राजधानी से करीब 50 किमी पूर्व में बनेपा में आपात लैंडिंग की। हेलिकॉप्टर में 5 अमेरिकी नागरिक व एक नेपाली पायलट था।  
 

नाॅर्वे : रनवे से फिसला विमान
नॉर्वे के ओस्लो टॉर्प सैंडफियोर्ड हवाई अड्डे पर एक केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस का विमान इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। यह घटना शनिवार को हुई। विमान ओस्लो एयरपोर्ट से एम्स्टर्डम की ओर जा रहा था जिसमें टेकऑफ के तुरंत बाद हाइड्रोलिक प्रणाली में खराबी आ गई। क्रू ने विमान को ओस्लो से 110 किलोमीटर दक्षिण में स्थित सैंडफियोर्ड एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया। सुरक्षित लैंडिंग के बावजूद विमान रनवे से फिसल गया। इस हादसे में सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed