फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Agitate US? Wagner wanted to seize Russia's nukes during Vladimir Putin mutiny

दावा: विद्रोह के दौरान रूस के परमाणु जखीरे पर कब्जा करना चाहता था वैगनर ग्रुप; जानें क्यों घबराया था अमेरिका

Tue, 11 Jul 2023 09:24 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 11 Jul 2023 09:24 AM IST
सार

यूक्रेन के सैन्य खुफिया प्रमुख ने बताया कि वैगनर लड़ाके परमाणु अड्डे तक पहुंच गए थे और उनका इरादा छोटे परमाणु उपकरण हासिल करना था। हालांकि, दरवाजे बंद होने के चलते वह परमाणु भंडारण में नहीं घुस पाए थे।

विज्ञापन
Agitate US? Wagner wanted to seize Russia's nukes during Vladimir Putin mutiny
वैगनर समूह परमाणु हथियारों पर कब्जा करना चाहता था - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस के परमाणु भंडार को लेकर यूक्रेन ने बड़ा खुलासा किया है। कहा जा रहा है कि हाल ही में जब 24 जून को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ उसकी निजी सेना ने विद्रोह कर दिया था, उस दौरान वैगनर समूह परमाणु हथियारों पर कब्जा करना चाहता था। हालांकि, पश्चिमी अधिकारियों ने बार-बार इस बात से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि विद्रोह के दौरान रूस का परमाणु भंडार कभी खतरे में नहीं था।  

विज्ञापन

यूक्रेन के सैन्य खुफिया प्रमुख काइरलो बुडानोव ने बताया कि वैगनर लड़ाके परमाणु अड्डे तक पहुंच गए थे और उनका इरादा सोवियत काल के छोटे परमाणु उपकरण हासिल करना था। उन्होंने कहा कि अगर कोई अंतिम व्यक्ति के खड़े होने तक लड़ने के लिए तैयार हैं, तो परमाणु हथियार उन सुविधाओं में से एक है जो दांव को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ा देती है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैगनर समूह के सामने परमाणु भंडारण के पास पहुंचने में एक बाधा बनी वो थे बंद दरवाजे। इसलिए वे तकनीकी क्षेत्र तक नहीं जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य संबंधों वाले क्रेमलिन के एक करीबी सूत्र ने बताया कि वैगनर की एक टीम एक ऐसे क्षेत्र में घुसने में कामयाब रही थी, जहां परमाणु हथियार संग्रहीत हैं। ऐसे में अमेरिका घबरा गया था। इसी को लेकर, क्रेमलिन ने रूस को बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मध्यस्थता में वैगनर समूह के साथ जल्दबाजी में बातचीत करने के लिए प्रेरित किया था।

अमेरिका ने क्या कहा?

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एडम हॉज ने परमाणु हथियार पर कब्जा करने वाली बात पर कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। हॉज ने कहा कि हम इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं कर सकते, क्योंकि  किसी भी समय परमाणु हथियार को खतरा होने का संकेत नहीं मिला था। 

फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स में परमाणु सूचना परियोजना के एक वरिष्ठ अनुसंधान सहयोगी और परियोजना प्रबंधक मैट कोर्डा ने कहा कि रूसी परमाणु सुरक्षा का उल्लंघन करना किसी के लिए भी असंभव होगा।

रूसी सेना भी कर रही प्रिगोझिन का समर्थन 

यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव ओलेक्सी डेनिलोव ने कहा कि रूसी सेना में कई लोग वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कई कमांडर हैं जो वैगनर के प्रति सहानुभूति रखते हैं और पुतिन का समर्थन नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि कम से कम 14 रूसी जनरलों ने प्रिगोझिन का समर्थन किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed