फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After tsunami alert, Oprah Winfrey did not open her private road to help people, users surrounded her

Oprah Winfrey: सुनामी के अलर्ट के बाद लोगों की मदद के लिए ओपरा विन्फ्रे ने नहीं खोली निजी सड़क, यूजर्स ने घेरा

Thu, 31 Jul 2025 09:26 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हवाई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हवाई Published by: बशु जैन Updated Thu, 31 Jul 2025 09:26 AM IST
सार

जानी मानी टीवी शो निर्माता और होस्ट ओपरा विन्फ्रे की हवाई के माउई द्वीप पर कई संपत्तियां हैं। रूस में आए भूकंप के बाद हवाई में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। आरोप है कि चेतावनी जारी होने के बाद जब लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए निकले तो ओपरा ने हवाई के कुला से वाइलिया को जोड़ने वाली अपनी निजी सड़क को नहीं खोला।

विज्ञापन
After tsunami alert, Oprah Winfrey did not open her private road to help people, users surrounded her
ओपरा विन्फ्रे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस के पूर्वी तट कामचटका प्रायद्वीप में आए 8.7 तीव्रता वाले भूकंप के बाद जानी मानी टीवी शो निर्माता और होस्ट ओपरा विन्फ्रे को सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। लोग घरों से निकले, लेकिन ओपरा विन्फ्रे ने हवाई के कुला से वाइलिया को जोड़ने वाली अपनी निजी सड़क को नहीं खोला। सुनामी के अलर्ट के बाद लोग एक साथ सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए निकले तो हवाई में जगह-जगह जाम लग गया। लोगों ने कहा कि अगर ओपरा अपनी निजी सड़क खोल देंती तो लोगों को मदद मिल सकती थी। 
विज्ञापन


बुधवार को रूस में कामचटका प्रायद्वीप के पास शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.7 दर्ज की गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि सुबह 8:25 बजे भूकंप समुद्र के नीचे उथले इलाके में आया। इसके कारण रूस, जापान, गुआम, हवाई और अलास्का में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। सुनामी की चेतावनी के बाद लोग घरों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए निकले। इस दौरान हवाई में जगह-जगह जाम लग गया। लोगों ने जाम में फंसने के दौरान ओपरा विन्फे पर गुस्सा निकाला। 
विज्ञापन


लोगों ने एक्स पर लिखा कि ओपरा हवाई के वाइले से कुला तक अपनी निजी सड़क नहीं खोलेंगी, जिससे स्थानीय लोगों के लिए ऊंचे स्थानों पर पहुंचना आसान हो जाएगा। माउई में भारी यातायात है और हजारों लोग आने वाली भयंकर सुनामी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। ओपरा सड़क खोल दीजिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या उसे उत्पीड़ित नहीं होना चाहिए था? उसके पास अपना निजी रास्ता कैसे है? क्या वह महिला और अश्वेत नहीं है? क्या वह अंतर्संबंधता पैमाने पर बहुत उच्च स्कोर नहीं करती है? मुझे यह समझ में नहीं आता। यह मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुछ लोगों ने ओपरा का समर्थन भी किया। उन्होंने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्होंने कभी सड़क न खोली हो। उन्होंने आग लगने के दौरान इन्हें खोला था। अब वह ऐसा क्यों नहीं करेगी? 2023 में माउई जंगल की आग के दौरान निकासी में मदद करने के लिए अपनी निजी सड़क खोलने के लिए विन्फ्रे की सराहना की गई। हवाई के माउई द्वीप पर ओपरा की कई संपत्तियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed