फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After signing of FTA, 99% of exports from India to Britain will have zero duty, know what is in this agreement

FTA: भारत से ब्रिटेन को होने वाले 99% निर्यात पर शून्य शुल्क; पीएम मोदी की मौजूदगी में आज लगेगी समझौते पर मुहर

Thu, 24 Jul 2025 04:28 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 24 Jul 2025 04:28 AM IST
विज्ञापन
After signing of FTA, 99% of exports from India to Britain will have zero duty, know what is in this agreement
भारत ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान 24 जुलाई को दोनों देशों के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बाद भारत से ब्रिटेन को होने वाले 99 फीसदी निर्यात पर शुल्क नहीं लगेगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार इस समझौते के कारण दोनों देशों के बीच व्यापार में जोरदार उछाल आएगा क्योंकि भारत-ब्रिटेन के बीच करीब 100 फीसदी हिस्सा कर मुक्त हो जाएगा।

विज्ञापन

 

After signing of FTA, 99% of exports from India to Britain will have zero duty, know what is in this agreement
भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर। - फोटो : अमर उजाला
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के वाणिज्य व उद्योग मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स, पीएम मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की मौजूदगी में इस समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। समझौते के बाद भारत में कपड़ा, चमड़ा, जूते, खेल के सामान, खिलौने, समुद्री समान, रत्न, आभूषण, इंजीनियरिंग के सामान, ऑटो पार्ट्स और ऑर्गेनिक रसायन से जुड़े क्षेत्रों को जोरदार फायदा होगा। दोनों देश अगले पांच साल में द्विपक्षीय कारोबार करीब-करीब दोगुना होकर 120 अरब तक पहुंचाने की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, ब्रिटेन को इस सौदे से भारत में किए जाने वाले 90 फीसदी निर्यात पर शून्य कर देना होगा। हालांकि तत्काल सिर्फ 64 फीसदी निर्यात ही शून्य टैरिफ के दायरे में आएगा और शेष को चरणबद्ध रूप से लागू किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन का खाद्य और पेय क्षेत्र पर यह समझौता तत्काल लागू हो जाएगा। ब्रिटेन से भारत को होने वाले 90 फीसदी निर्यात में मुख्य हिस्सा स्कॉच व्हिस्की का है जिसपर भी 150 फीसदी कर लगता है। नए समझौते के बाद इसपर कर तत्काल 75 फीसदी रह जाएगा और अगले दस वर्षों में यह और घटकर सिर्फ 40 फीसदी होगा।

विज्ञापन

इस समझौते में आईटी/आईटीईएस, वित्तीय और व्यावसायिक सेवाओं (वास्तुकला और इंजीनियरिंग सहित) के साथ-साथ शैक्षिक सेवाओं से संबंधित प्रतिबद्धताएं भी शामिल हैं। यह भारतीय पेशेवरों के लिए आवागमन को आसान बनाएगा और अस्थायी भारतीय कर्मचारियों और उनके नियोक्ताओं को यूके में सामाजिक सुरक्षा अंशदान से तीन साल की छूट प्रदान करेगा। एफटीए के बाद सामाजिक सुरक्षा अंशदान का भुगतान दोनों देशों के बजाय भारत में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed