{"_id":"66e745dec8fd405b1904eb13","slug":"after-shooting-incident-outside-donald-trump-golf-club-kamala-harris-says-i-am-glad-he-is-safe-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'मुझे खुशी है कि वह सुरक्षित हैं', ट्रंप के गोल्फ क्लब के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद कमला हैरिस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'मुझे खुशी है कि वह सुरक्षित हैं', ट्रंप के गोल्फ क्लब के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद कमला हैरिस
Mon, 16 Sep 2024 02:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 02:09 AM IST
सार
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अनुसार, गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है। सीक्रेट सर्विस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी की घटना पेंसिल्वेनिया में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर हुए हमले के करीब दो माह बाद हुई है।
विज्ञापन
कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के बाहर रविवार दोपहर को हुई गोलीबारी की घटना की उनकी प्रतिद्वंदी कमला हैरिस ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुझे फ्लोरिडा में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी संपत्ति के पास गोलीबारी की जानकारी मिली है। मुझे खुशी है कि वह सुरक्षित हैं। हैरिस ने कहा, 'अमेरिका में हिंसा की कोई जगह नहीं है।'
विज्ञापन
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अनुसार, गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है। सीक्रेट सर्विस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी की घटना पेंसिल्वेनिया में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर हुए हमले के करीब दो माह बाद हुई है। 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में ट्रंप पर गोली चलाई गई थी। उस दौरन गोली उनके कान को छूते हुई निकली थी। इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई थी, वहीं दो अन्य लोग घायल हुए थे। हमलावर की पहचान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के रूप में हुई थी, जिसे हमले के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस स्नाइपर्स ने मार गिराया था। हालांकि, सीक्रेट सर्विस ने स्वीकार किया कि वह पेंसिल्वेनिया में चुनावी रैली में पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा करने में विफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूएस सीक्रेट सर्विस के कार्यवाहक निदेशक रोनाल्ड रोवे ने कहा, 'सीक्रेट सर्विस 13 जुलाई की दुखद घटना की पूरी जिम्मेदारी लेती है। यह एक मिशन विफलता थी। हमारी एजेंसी की एकमात्र जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि हमारे संरक्षित लोग कभी भी खतरे में न पड़ें। बटलर में हम उससे पीछे रह गए। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा हूं कि यह विफलता दोबारा न हो।'
ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के बाहर रविवार को हुई गोलीबारी की घटना पहली राष्ट्रपति बहस के कुछ दिनों बाद हुई है, जहां कमला हैरिस ने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़ दिया था। वहीं, बहस पर नजर रखने वाले लोगों ने हैरिस के पक्ष में प्रतिक्रिया दी और कहा कि हैरिस ने ट्रंप से बेहतर प्रदर्शन किया है।