{"_id":"60fb53e68ebc3ef75a5e83a3","slug":"after-refusal-of-china-on-lab-audit-who-sought-help-from-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की उत्पत्ति: लैब ऑडिट पर चीन के इनकार के बाद डब्ल्यूएचओ ने मांगी दुनिया से मदद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना की उत्पत्ति: लैब ऑडिट पर चीन के इनकार के बाद डब्ल्यूएचओ ने मांगी दुनिया से मदद
Sat, 24 Jul 2021 05:12 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, जिनेवा।
एजेंसी, जिनेवा।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 24 Jul 2021 05:12 AM IST
सार
वैश्विक दबाव बढ़ने के बाद डब्ल्यूएचओ ने जब इसको लेकर एक योजना पेश की तो चीन ने अपनी सीमाओं में लैब के ऑडिट और किसी तरह की जांच से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन की ओर से कड़ा रवैया दिखाए जाने के बाद अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने और लैब ऑडिट के लिए दुनिया की मदद मांगी है। वैश्विक संस्था ने अमेरिका, ब्रिटेन समेत अन्य विकसित व विकासशील देशों से एकजुट होने की अपील की है।
विज्ञापन
कोरोना का पहला मामला चीन के वुहान में सामने आया था। इसके बाद यह पूरे विश्व में महामारी के रूप में फैल गया। दुनियाभर के देश वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए लंबे समय से मांग कर रहे थे, लेकिन चीन के दबाव में पहले तो डब्ल्यूएचओ इस मामले में नरम रुख अपनाता रहा।
विज्ञापन
वैश्विक दबाव बढ़ने के बाद डब्ल्यूएचओ ने जब इसको लेकर एक योजना पेश की तो चीन ने अपनी सीमाओं में लैब के ऑडिट और किसी तरह की जांच से साफ इनकार कर दिया।
चीन के इस अड़ियल रवैये के बाद डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता तारिक जेसारविक ने शुक्रवार को कहा, यह कोई राजनीति या आरोप प्रत्यारोप का मामला नहीं है।
यह बस यह पता लगाने के लिए है कि आखिर यह वायरस मानवों के बीच आया कैसे और इतनी बड़ी तबाही के पीछे का मूल क्या है। यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि मानवजाति के इतने बड़े विनाश का कारण और उसका मूल पता लगाने के लिए हम एकजुट होकर सहयोग करें।
विज्ञापन