फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After Maduro arrest Venezuela security chief is now target on us this move could spread chaos

Venezuela: मादुरो के बाद अब वेनेजुएला के सुरक्षा प्रमुख पर निशाना, उल्टा भी पड़ सकता है अमेरिका का ये दांव

Thu, 08 Jan 2026 05:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 08 Jan 2026 05:24 AM IST
सार

निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के बाद अमेरिका का ट्रंप प्रशासन मादुरो के करीबी और वेनेजुएला के सैन्य प्रमुख के खिलाफ भी कार्रवाई की योजना बना रहा है। हालांकि अमेरिका का यह कदम उल्टा भी पड़ सकता है। 

विज्ञापन
After Maduro arrest Venezuela security chief is now target on us this move could spread chaos
वेनेजुएला पर कार्रवाई के समय वॉर-रूम में ट्रंप अपनी टीम के साथ - फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump

विस्तार

ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने के बाद इस लैटिन अमेरिकी देश की व्यवस्था बनाए रखने में मदद न करने की स्थिति में सुरक्षा बलों के प्रमुख डियोसडाडो कैबेलो को निशाना बनाने की बात कही है। कैबेलो मानवाधिकार हनन के आरोपी रहे हैं और मादुरो के बेहद करीबी रहे हैं। 
विज्ञापन


उल्टा भी पड़ सकता है अमेरिका का ये दांव
ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के कट्टरपंथी गृह मंत्री को इस बाबत चेताया भी है। यह जानकारी मामले से परिचित तीन अहम सूत्रों ने दी है। तीनों सूत्रों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा कि अमेरिकी अधिकारी कैबेलो को लेकर विशेष रूप से चिंतित हैं। अमेरिका को संदेह है कि वे अपने अतीत और अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ प्रतिद्वंद्विता के इतिहास को देखते हुए, व्यवस्था बिगाड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


हालांकि अमेरिका जानता है कि कैबेलो को हटाना काफी जोखिम भरा हो सकता है। ऐसा करने से संभवतः सरकार समर्थक मोटरसाइकिल समूहों, जिन्हें कलेक्टिवोस के नाम से जाना जाता है, सड़कों पर उतर जाएं। वाशिंगटन जिस अराजकता से बचना चाहता है। इसके साथ ही संभावित लक्ष्यों की सूची में रक्षा मंत्री व्लादिमीर पैड्रिनो भी शामिल हैं, जिन पर कैबेलो की तरह ही अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप है और दो सूत्रों के अनुसार, उनके सिर पर करोड़ों डॉलर का इनाम अमेरिका ने रख रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आक्रामक तेवर और बढ़ती बेचैनी: ट्रंप का सैन्य बजट बढ़ाने का प्रस्ताव, क्या कुछ बड़ा करने की तैयारी में अमेरिका?

मादुरो के करीबी ही संभालेंगे वेनेजुएला के सत्ता
मामले से संबंधित सूत्रों के अनुसार, ट्रंप ने सीआईए के एक गोपनीय आकलन को स्वीकार कर लिया है। इसमें यह निष्कर्ष निकाला गया है कि मादुरो के शीर्ष सहयोगी ही अंतरिम रूप से देश का संचालन करने में उपयुक्त होंगे। ट्रंप प्रशासन ने फिलहाल मादुरो के सहयोगियों के साथ काम का फैसला किया है, क्योंकि उन्हें चिंता है कि अगर वे लोकतांत्रिक सत्ता हस्तांतरण को थोपने की कोशिश करते हैं तो अराजकता फैल सकती है, और उनके करीबी तख्तापलट कर सकते हैं। ऐसे में ट्रंप पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed