फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After failing to capture Kyiv, now Donbas has become a new battleground, Ukraine is creating trouble for Russia

ये जंग नहीं आसां : कीव पर कब्जे में विफल रहने के बाद अब डोनबास बना नई रणभूमि, भयावह खून खराबे की आशंका

Sat, 09 Apr 2022 10:32 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 09 Apr 2022 10:32 AM IST
सार

अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित एक आलेख में कहा गया है कि 24 फरवरी को रूस द्वारा शुरू किए गए हमले के बाद से यूक्रेन उसे कड़ी चुनौती दे रहा है। 

विज्ञापन
After failing to capture Kyiv, now Donbas has become a new battleground, Ukraine is creating trouble for Russia
रूस-यूक्रेन जंग - फोटो : twitter/KyivPost (Marcus Yam)

विस्तार

रूस-यूक्रेन जंग को डेढ़ माह से ज्यादा हो गया है, लेकिन यह किसी अंजाम तक पहुंचती नजर नहीं आ रही है। एक अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे में विफल होने के बाद अब पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले डोनबास को नया मैदान-ए-जंग बनाया है। यहां भी यूक्रेन उसे कड़ी टक्कर दे सकता है। 

विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित एक आलेख में यह बातें कही गई हैं। इसमें कहा गया है कि 24 फरवरी को रूस द्वारा शुरू किए गए हमले के बाद से यूक्रेन उसे कड़ी चुनौती दे रहा है। करीब डेढ़ माह बाद रूसी सेना ने अपनी रणनीति बदली है। इस बीच यूक्रेन ने उस पर बूचा में नरसंहार का आरोप लगाकर पूरी दुनिया में रूस को कठघरे में खड़ा किया है। 
विज्ञापन


भीषण संग्राम होगा
अमेरिकी रक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी इस आलेख में एक अधिकारी ने चेतावनी दी है कि पूर्वी यूक्रेन के डोनबास इलाके में आमने-सामने की जंग होगी, क्योंकि इस इलाके के ज्यादातर हिस्सों से दोनों देशों की सेना भलीभांति अवगत है। यहां लड़ाई बहुत वीभत्स व खून खराबे वाली होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि डोनबास पर रूस व यूक्रेन की बीते आठ सालों से नजर है। यूक्रेन की सेना इस इलाके पर रूस के कब्जे की रणनीति को लगातार विफल करती रही है। अब यहां भीषण संग्राम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि कीव पर हमले में जुटी रूसी सेना की टुकड़ियां अब बेलारूस व पश्चिमी रूस में नए सिरे से तैयार हो रही हैं। ये वहां से पूरे साजो-सामान के साथ डोनबास इलाके के उत्तरी हिस्से में पहुंचेंगी। शनिवार को दोनों देशों के बीच जंग 45 वें दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान रूस पर नृशंस हमलों के आरोप लगे हैं। रहवासी क्षेत्रों पर हमले, अस्पतालों पर मिसाइलें गिराने व दुष्कर्म जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। 


रूस संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से निलंबित
यूक्रेन के अनेक शहरों में तबाही व मातम पसरा पड़ा है। लाशों के ढेर, जलती इमारतें व लगातार बमबारी के साए में वहां से लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं। कई दौर की वार्ताओं के बाद भी संघर्ष विराम नहीं हो सका है। हालांकि एक बड़े कदम के त हत गुरुवार को रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed