फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After choosing Kamala Harris for vice president democratic party got two point six crore donation

कमला हैरिस के चयन के बाद बिडेन ने 24 घंटे में जुटाए 2.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर

Thu, 13 Aug 2020 10:41 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विलमिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विलमिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 13 Aug 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
After choosing Kamala Harris for vice president democratic party got two point six crore donation
कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी से उप राष्ट्रपति का उम्मीदवार चुनने के बाद पार्टी के अभियान को 2.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर का चंदा मिला है। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए अपनी उप राष्ट्रपति को कमला हैरिस का चुनाव किया है।

विज्ञापन



ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई अश्वेत महिला देश की किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हैं। बिडेन ने बुधवार को कहा कि यह दिल को छूने वाला है, काफी उत्साहित करनेवाला है। बिडेन अभियान को उम्मीद है कि इससे चुनाव तारीख से पहले अंतिम चरण में चंदे के रूप में बड़ी धनराशि जमा करने को बल मिलेगा।
विज्ञापन


अब डेमोक्रेट्स भले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी की ओर से जुलाई में जुटाए गए 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि को पीछे नहीं छोड़ सके हों लेकिन वह इस राशि के करीब पहुंच रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि चंदा इकट्ठा करने में हैरिस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को 77 वर्षीय बिडेन अपने रनिंग मेट हैरिस के साथ पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए। बिडेन ने कहा कि वह दोनों अमेरिका के पुनर्निर्माण और इसके लोगों के बेहतर भविष्य के लिए काम करने को तैयार हैं।

बिडेन ने कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कमला तेजतर्रार हैं। वह मजबूत हैं, उनके पास अनुभव है। वह इस देश के मध्यमवर्ग और मध्यम वर्ग की श्रेणी में आने के लिए संघर्ष कर रहे लोगों के लिए एक सिद्ध योद्धा हैं। कमला जानती हैं कि शासन कैसे किया जाता है।


अगर हैरिस उपराष्ट्रपति बन जाती हैं तो वह इस पद पर आसीन होने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी और देश की पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी-अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी। हैरिस (55) के पिता अफ्रीकी (जमैका से) और मां भारतीय हैं। वह अमेरिका के कैलिफोर्निया से सीनेटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed