फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After caliphate falls ISIS Jihadists emerge from tunnels to surrender

खलीफा शासन के अंत के बाद सुरंगों से निकल आत्मसमर्पण कर रहे आईएस के लड़ाके

Mon, 25 Mar 2019 11:36 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 25 Mar 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
After caliphate falls ISIS Jihadists emerge from tunnels to surrender
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

सीरिया में अमेरिका समर्थित विद्रोही गुटों ने पूर्वी सीरिया के बागुज गांव में इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले आखिरी इलाके को मुक्त कराने के साथ ही आईएस पर जीत की घोषणा कर दी है। आईएस के आखिरी गढ़ के खात्मेे से आईएस के स्वघोषित खलीफा शासन का भी अंत हो गया है। रविवार को दर्जनों आईएसआईएस के लड़ाके अमेरिका समर्थित सेना के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए सुरंगों से बाहर निकले।


loader

सीरिया के कुर्दों ने चेतावनी दी है कि बेशक इस आतंकी संगठन का अंत हो गया है। लेकिन जो हजारों विदेशी जिहादी हिरासत में हैं, वह टाइम बम की तरह हैं, जिन्हें डिफ्यूज करने की जरूरत है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दर्जनों लोग जिनमें अधिकतर पुरुष थे, ट्रकों में सवार होने के लिए बागुज गांव में एकत्रित हुए। कुर्दिश प्रवक्ता जिआकर अमेद का कहना है, "ये आईएस के लड़ाके हैं जो सुरंगों से बाहर आ रहे हैं और आज आत्मसमर्पण कर रहे हैं।"

इन लड़ाकों की पहचान दाढ़ी, काले कपड़े और चेहरे को स्कार्फ से ढंकना है। ये अपने आखिरी ठिकाने को छोड़ चुके हैं। कई ऐसे भी हैं जो अब भी छिपे हुए हैं। आईएस पर जीत के बाद कई विदेशी सरकारों ने खुशी जताई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि "हम तब तक सतर्क रहेंगे जब तक ये पूरी तरह से पराजित ना हो जाए, जहां भी ये संचालित होता है।"

वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का कहना है, "खतरा अब भी बना हुआ है और आतंकी संगठनों के खिलाफ लड़ाई जारी रहनी चाहिए।" 

अबदेल करीम ओमर का कहना है, "कई हजारों लड़ाके हैं, जिनमें 54 देशों के महिला और बच्चे भी शामिल हैं। जो हमारे लिए और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक गंभीर बोझ और खतरा हैं।" बागुज ऑपरेशन के बाद से बीते 20 दिनों से ये संख्या बढ़ती जा रही है। एसडीएफ ने ऑपरेशन अब भी खत्म नहीं किया है। 
 

खत्म हुआ स्वघोषित खलीफा शासन

क्षेत्र में गठबंधन सेना और आईएस लड़ाकों के बीच जमीनी स्तर पर छिटपुट लड़ाई भले ही जारी है, लेकिन सीरिया के बागुज में आईएस के आखिरी गढ़ के खात्मेे से आईएस के स्वघोषित खलीफा शासन का भी अंत हो जाएगा। सीरिया और इराक के बड़े भूभाग पर आईएस का एक समय में खासा प्रभाव था। इस इलाके में कब्जा होने से उसे दुनियाभर में हमलों को अंजाम देने के लिए जगह मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed