फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After Britain US sees first monkeypox virus case of 2022 in Europe

Monkeypox Virus: मंकीपॉक्स वायरस होता जा रहा खतरनाक, ब्रिटेन के बाद अब अमेरिका में भी संक्रमण की पुष्टि

Thu, 19 May 2022 12:46 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 19 May 2022 12:46 PM IST
सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक साल 1970 में पहली बार इंसानों में मंकीपॉक्स संक्रमण के मामले सामने आए थे। तब से अब तक 11 अफ्रीकी देशों में इस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन
After Britain US sees first monkeypox virus case of 2022 in Europe
खतरनाक मंकीपॉक्स वायरस - फोटो : Twitter@codebluenews

विस्तार

दुनिया में कोरोना वायरस का संकट अभी खत्म भी नहीं हुआ कि एक और खतरनाक वायरस ने लोगों को डराना शुरू कर दिया है। इस जानलेवा वायरस का नाम है मंकीपॉक्स जो कि सबसे पहले ब्रिटेन में मिला लेकिन अब अमेरिका में भी पहले मामले की पुष्टि हो गई है। सीडीसी के मुताबिक अमेरिका के टेक्सास शहर में 'मंकीपॉक्स वायरस संक्रमण' का एक दुर्लभ मामला सामने आया है। इससे पहले साल 2003 में अमेरिका के कुछ शहरों में मंकीपॉक्स का प्रकोप देखने को मिला था। सीडीसी द्वारा साझा की गई जानकारियों के मुताबिक जिस व्यक्ति में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है, उसने हाल ही में नाइजीरिया से अमेरिका की यात्रा की थी। अधिकारियों के मुताबिक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए कई अन्य लोगों में भी संक्रमण का खतरा हो सकता है, इसकी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक दुर्लभ मंकीपॉक्स वायरस, चिकनपॉक्स वायरस फैमिली से संबंधित है। इसका संक्रमण काफी गंभीर भी हो सकता है। संक्रमित व्यक्ति के शरीर पर बड़े-बड़े दानों के आधार पर इस संक्रमण की पहचान की जा सकती है। आइए जानते हैं इनके प्रमुख लक्षण क्या-क्या हैं...

विज्ञापन


मंकीपॉक्स संक्रमण के क्या लक्षण हो सकते हैं?

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक मंकीपॉक्स संक्रमण का इनक्यूबेशन पीरियड (संक्रमण होने से लक्षणों की शुरुआत तक) आमतौर पर 6 से 13 दिनों का होता है, हालांकि कुछ लोगों में यह 5 से 21 दिनों तक भी हो सकता है। संक्रमित व्यक्ति को बुखार, तेज सिरदर्द, लिम्फैडेनोपैथी (लिम्फ नोड्स की सूजन), पीठ और मांसपेशियों में दर्द के साथ गंभीर कमजोरी का अनुभव हो सकता है। लिम्फ नोड्स की सूजन की समस्या को सबसे आम लक्षण माना जाता है। इसके अलावा रोगी के चेहरे और हाथ-पांव पर बड़े आकार के दाने हो सकते हैं। कुछ गंभीर संक्रमितों में यह दाने आंखों के कॉर्निया को भी प्रभावित कर सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मंकीपॉक्स से मौत के मामले 11 फीसदी तक हो सकते हैं। संक्रमण के छोटे बच्चों में मौत का खतरा अधिक रहता है। 
विज्ञापन


मंकीपॉक्स संक्रमण के क्या कारण हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मंकीपॉक्स नामक वायरस के कारण यह संक्रमण होता है। यह वायरस ऑर्थोपॉक्सवायरस समूह से संबंधित है। इस समूह के अन्य सदस्य मनुष्यों में चेचक और काउपॉक्स जैसे संक्रमण का कारण बनते हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक मंकीपॉक्स के एक से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के मामले बहुत ही कम हैं। संक्रमित व्यक्ति के छींकने-खांसने से निकलने वाली ड्रॉपलेट्स, संक्रमित व्यक्ति की त्वचा के घावों या संक्रमित के निकट संपर्क में आने के कारण दूसरे लोगों में भी संक्रमण होने की आशंका रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed