फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After 10 months ban due to Covid 19, Nepal opens three borders with India

नेपाल ने 10 महीने बाद भारत से लगी तीन सीमाएं खोलीं, कोविड-19 के एहतियात के साथ आने जाने से पाबंदी हटी

Sat, 30 Jan 2021 03:08 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 30 Jan 2021 03:08 PM IST
सार

बैटाडी का झूलाघाट, धारचुला का खलंगा और पुलघाट। कैलाली और कंचनपुर की दो अन्य सीमाएं पहले ही खोली जा चुकी हैं। इन सीमाओं को खोलने का फैसला नेपाल सरकार ने अपनी कैबिनेट की बैठक में लिया था...

विज्ञापन
After 10 months ban due to Covid 19, Nepal opens three borders with India
Bridge at Dharchula - फोटो : ANI (File)

विस्तार

पिछले दस महीने से बंद पड़ी भारत-नेपाल की कुछ सीमाएं अब खोल दी गई हैं। कोविड-19 के खतरे को ध्यान में रखते हुए अभी यहां से किसी भी भारतीय नागरिक के नेपाल जाने पर रोक लगाई गई थी। सुदूर पश्चिम प्रांत की ये तीन सीमाएं हैं – बैटाडी का झूलाघाट, धारचुला का खलंगा और पुलघाट। कैलाली और कंचनपुर की दो अन्य सीमाएं पहले ही खोली जा चुकी हैं। इन सीमाओं को खोलने का फैसला नेपाल सरकार ने अपनी कैबिनेट की बैठक में लिया था।

विज्ञापन


इससे अब दोनों देशों के नागरिक बेरोकटोक लंबे समय के बाद एक दूसरे देश में आ जा सकेंगे। नेपाल सरकार ने कोविड-19 की घटती संख्या को देखते हुए नागरिकों को तमाम छूट देना शुरू कर दिया है और जीवन को सामान्य करने की दिशा में स्थानीय प्रशासन भी जुट गया है।
विज्ञापन


भारत से लगी सीमाएं खोलने के फैसले के बाद स्थानीय नागरिकों को फिर से सामान्य तरीके से आवागमन के लिए स्थानीय प्रशासन प्रोत्साहित कर रहा है, लेकिन एहतियात के तौर पर मास्क और सैनिटाइजेशन को अनिवार्य रखा गया है। फिलहाल अभी भारत और नेपाल के लोगों के लिए आने-जाने के लिए ही ये सीमाएं खोली गई हैं, लेकिन किसी तीसरे देश के नागरिक इस रास्ते नेपाल नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed