फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan: Women protest against Taliban rule in Kabul over university ban

Afghanistan: तालिबानी हुकूमत के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश, विश्वविद्यालय बैन के बाद काबुल में प्रदर्शन

Sat, 24 Dec 2022 08:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 24 Dec 2022 08:47 AM IST
सार

तालिबानी सरकार ने महिलाओं के अधिकारों पर नकेल कसते हुए मंगलवार को एक फरमान जारी किया था। कहा गया था कि निजी व सार्वजानिक विश्वविद्यालयों में महिला छात्रों का प्रवेश तत्काल प्रभाव से रोका जाता है।

विज्ञापन
Afghanistan: Women protest against Taliban rule in Kabul over university ban
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान शासन के बाद से महिलाओं को कई तरह के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। अब तालिबानी हुकूमत ने उनके लिए उच्च शिक्षा पर रोक लगा दी है। इसके बाद से यहां की महिलाओं में आक्रोश है।

विज्ञापन


सरकार के फैसले के खिलाफ बड़े स्तर पर महिलाएं काबुल में विश्वविद्यालय के बाहर इकट्ठा हुईं और तालिबानी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 23 वर्षीय छात्रा अमिनी का कहना है कि हम सभी पिंजरे में बंद पंक्षियों की तरह महसूस कर रहे  हैं। हम एक दूसरे को गले लगाते हुए रो रहे हैं और कह रहे हैं कि हमारे साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है। अमिनी अपनी तीन बहनों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं थीं। इनमें से दो पर माध्यमिक शिक्षा के लिए प्रतिबंध है।
विज्ञापन


बता दें, तालिबानी सरकार ने महिलाओं के अधिकारों पर नकेल कसते हुए मंगलवार को एक फरमान जारी किया था। कहा गया था कि निजी व सार्वजानिक विश्वविद्यालयों में महिला छात्रों का प्रवेश तत्काल प्रभाव से रोका जाता है। यह आदेश अगली सूचना तक जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइब्रेरी में प्रवेश भी हुआ वर्जित
अफगानिस्तान में शीतकालीन अवकाश के चलते विश्वविद्यालय पहले से ही बंद थे। हालांकि, अभी तक छात्र एवं छात्राएं लाइब्रेरी में जाकर पढ़ सकते थे, लेकिन इस आदेश के बाद महिलाओं पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया है।

आदेश के खिलाफ पुरुष छात्र भी उतरे
महिलाओं के अधिकारों को लेकर तालिबानी हुकूमत के नए आदेश के खिलाफ पुरुष छात्र भी उतर आए हैं। जलालाबाद के पूर्वी शहर में, कुछ पुरुष छात्रों ने फैसले के विरोध में अपनी परीक्षा छोड़ दी। वहीं, काबुल में एक पुरुष छात्र का कहना है कि मेरी बहन कंप्यूटर विज्ञान की छात्रा है। मैंने इस आदेश के बारे में उसे सूचिति नहीं किया था क्योंकि, मुझे पता था कि इस आदेश से उसे गहरा धक्का लगेगा। 


पांच महिलाओं को किया गया गिरफ्तार
वहीं, काबुल में विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहीं पांच छात्राओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर है कि इस मामले में तीन पत्रकारों को भी हिरासत में लिया गया है। बता दें, सत्ता में उनकी वापसी के बाद तालिबान ने महिला अधिकारों की वकालत की थी। हालांकि, बाद में उसने महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed