फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan: Unknown armed men shot and killed religious scholar in Farah, read world important news

अफगानिस्तान : फराह में हथियारबंद लोगों ने धार्मिक विद्वान की गोली मारकर की हत्या, पढ़ें दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें

Mon, 13 Dec 2021 03:48 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, फराह (अफगानिस्तान)
एजेंसी, फराह (अफगानिस्तान) Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 13 Dec 2021 03:48 AM IST
सार

अफगानिस्तान के पश्चिमी फराह प्रांत के संस्कृति और सूचना विभाग के प्रमुख बदरुदीन ने बताया, हत्या शनिवार को राजधानी फराह में हुई और अपराधी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Afghanistan: Unknown armed men shot and killed religious scholar in Farah, read world important news
afghanistan - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान के पश्चिमी फराह प्रांत में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक धार्मिक विद्वान की गोली मारकर हत्या कर दी। एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रांत के संस्कृति और सूचना विभाग के प्रमुख बदरुदीन ने बताया, हत्या शनिवार को राजधानी फराह में हुई और अपराधी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। बदरु दीन ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने अपराधियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के बारे में...

विज्ञापन

इराक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम: पीएम कदिमी 

इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कदिमी ने कहा कि अमेरिका नेतृत्व वाली गठबंधन फौजों की देश से वापसी इस बात का प्रमाण है कि इराकी सुरक्षा बल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ हुए रणनीतिक समझौते के अनुसार अगले कुछ दिनों में विदेशी फौज यहां से निकल जाएंगी और उनकी भूमिका सिर्फ परामर्श तक सीमित होगी।

इराक में संसदीय चुनाव के परिणामों पर जारी विवाद के बीच ही इराकी प्रधानमंत्री ने आधुनिक इराक की शताब्दी समारोह में कहा कि इसका इराक की सुरक्षा और स्थिरता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने दिया जाएगा।

यूएई की पहली आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे इस्राइली पीएम 

इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने घोषणा की है कि वह रविवार को पहली आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाएंगे। उनके मुताबिक यह ईरान के साथ परमाणु वार्ता की जद्दोजहद की पृष्ठभूमि में व्यापक क्षेत्रीय कूटनीति का हिस्सा है।

नफ्ताली बेनेट के कार्यालय ने बताया कि वह यूएई के क्राउन प्रिंस (युवराज) मोहम्मद बिन जायद के साथ बैठक करेंगे और आर्थिक एवं सैन्य संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। यह किसी इस्राइली प्रधानमंत्री की यूएई की पहली यात्रा होगी। इस्राइल और यूएई के बीच लंबे समय से गुप्त सुरक्षा सहयोग रहा है, लेकिन पिछले साल अमेरिका की मध्यस्थता में हुए ‘अब्राहम संधि’ के बाद दोनों देशों के बीच औपचारिक संबंध स्थापित हुए।

विज्ञापन

आतंकी गुटों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गंभीर नहीं तालिबान: रिपोर्ट में दावा

अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज हुए तालिबान के 100 दिन से ज्यादा बीत गए और अफगान नागरिकों के जानमाल की सुरक्षा के उसके तमाम दावों के बावजूद जमीनी हकीकत ठीक उलट है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोहा वार्ता के वादों के बावजूद वह आतंकी गुटों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गंभीर नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के साथ दोहा में वार्ता के दौरान किए गए वादों को तालिबान ने हल्के में लिया। शायद उसे पता था कि मानवाधिकार, महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, नौकरियों जैसे मामले उसे विफल साबित करेंगे। तालिबान ने दोहा वार्ता के दौरान वादा किया था कि वह अलकायदा और आईएस को अफगानिस्तान में गतिविधियों की इजाजत नहीं देगा।

नेतन्याहू के परिवार को दी जाने वाली सुरक्षा हटाएगा इस्राइल 

इस्राइल की संसदीय समिति ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी और उनके वयस्क पुत्रों को अब सुरक्षा मुहैया नहीं कराने के पक्ष में रविवार को मतदान किया। यह फैसला सोमवार से प्रभावी होगा। नेतन्याहू कई बार कह चुके हैं कि उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां लगातार मिल रही हैं।

इसके बावजूद समिति ने यह फैसला किया। नफ्ताली बेनेट ने इस्राइल के प्रधानमंत्री पद की जून में शपथ ली थी और इसी के साथ 12 साल से प्रधानमंत्री पद पर काबिज नेतन्याहू का कार्यकाल खत्म हो गया। नई सरकार के लिए अलग-अलग विचारधाराओं के दलों ने गठबंधन किया। नेतन्याहू अब विपक्ष के नेता हैं और उन्हें सरकार की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई जाती है।

ब्रिटेन के शाही आवास के पास झड़प में पुलिस ने एक व्यक्ति को गोली मारी 

ब्रिटेन की पुलिस ने लंदन के शाही आवास के पास अधिकारियों के साथ झड़प के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारी दी। पुलिस ने कहा, केनसिंग्टन पैलेस के समीप हथियारबंद अधिकारियों के साथ झड़प के दौरान यह कार्रवाई की गई। 

मेट्रोपोलिटन पुलिस बल ने बताया कि अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियारों के साथ पश्चिम लंदन के केनसिंग्टन इलाके में एक बैंक में घुसा है। वह एक वाहन में फरार हो गया जिसे बाद में अधिकारियों ने रोक दिया। जिस इलाके में उसे रोका गया, वहां कई दूतावास और प्रिंस विलियम का लंदन का आधिकारिक आवास है। यह शाही परिवार के कई अन्य सदस्यों का भी घर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed