फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   afghanistan: suicide bomb attack on police bus in kabul, 5 died and 12 wounded

अफगानिस्तान: काबुल में अफगान पुलिस बस पर हुआ आत्मघाती हमला, पांच लोगों की मौत और 12 घायल

Sat, 27 Oct 2018 04:09 PM IST
भाषा
भाषा Updated Sat, 27 Oct 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
afghanistan: suicide bomb attack on police bus in kabul, 5 died and 12 wounded
afghanistan explosion

अफगानिस्तान में पुलिस अधिकारियों और कामगारों को लेकर जा रही एक बस को निशाना बनाकर किये गये एक आत्मघाती कार बम हमले में शनिवार को पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय राजधानी में सुबह 8.30 बजे एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरे वाहन में विस्फोट कर दिया, जिसकी चपेट में वहां से गुजर रही एक कार भी आ गई जिसमें पुलिसकर्मी सवार थे।

विज्ञापन

 

प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता हेकमतुल्लाह दुर्रानी ने बताया कि वर्दक प्रांत की राजधानी मैदान शहर में विस्फोट में 12 अन्य लोग घायल हो गये। मृतकों में हमलावर सहित पुलिस बेस के पांच मरम्मत कर्मी शामिल है।

विज्ञापन

 

दुर्रानी ने बताया कि पुलिस परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर बस के प्रवेश करते ही विस्फोट की घटना हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो अधिकारी और तीन कामगार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने एक व्हाट्सएप संदेश में कहा कि हमले में कई अफगानी पुलिसकर्मी और सैनिक मारे गये हैं। तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी भी ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed