फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan running out of oxygen as COVID surge worsens

कोविड-19: अफगानिस्तान में चिकित्सा ऑक्सीजन की कमी, स्थिति बिगड़ी

Sun, 20 Jun 2021 02:56 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Jun 2021 02:56 AM IST
सार

  • आतंकवाद और आर्थिक स्थिति से जुझ रहे अफगानिस्तान में कोरोना से संक्रमित मरीजों की गंभीर हालात का सामना करना पड़ रहा है।
  • यहां मरीजों को चिकित्सा के लिए ऑक्सीजन की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।
  • देश के कुछ क्षेत्रों में कोविड-19 के मामलों में 65 फीसदी वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
Afghanistan running out of oxygen as COVID surge worsens
ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

अफगानिस्तान में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए जरूरी चिकित्सा ऑक्सीजन की कमी होने के कारण स्थिति खराब हो रही है। सरकार ऑक्सीजन की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए प्रयास कर रही है। देश में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता गुलाम दासी नाजारी ने शनिवार को एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में बताया कि सरकार 10 प्रांतों में ऑक्सीजन आपूर्ति संयंत्र स्थापित कर रही है, जहां के कुछ क्षेत्रों में कोविड मामलों में लगभग 65 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के सुझावों के अनुसार, पांच प्रतिशत से अधिक कुछ भी दिखाता है कि अधिकारी व्यापक रूप से पर्याप्त जांच नहीं कर रहे हैं, जिससे वायरस अनियंत्रित रूप से फैल सकता है। अफगानिस्तान में एक दिन में सिर्फ 4,000 जांच ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान में संक्रमण के दैनिक मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मई के अंत में 1,500 मामले आ रहे थे, जबकि इस सप्ताह दैनिक मामलों की संख्या बढ़कर 2,300 से अधिक हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय तो पहले से ही इस वृद्धि को संकट करार दे चुका है।

महामारी के उभरने के बाद से, अफगानिस्तान में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,01,906 पुष्ट मामले आ चुके हैं और 4,122 मौतें हुई हैं। हालांकि ये आंकड़े वास्तविक आंकड़े की तुलना में बहुत कम हो सकते हैं, क्योंकि केवल अस्पतालों में होने वाली मौतों को ही दर्ज किया जा रहा है, जबकि घर पर जान गंवाने वाले संक्रमितों की संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है।

नाजारी ने कहा कि इस बीच, अफगानिस्तान को शनिवार को ईरान से 900 ऑक्सीजन सिलेंडर मिले। ईरान ने पिछले हफ्ते 3,800 सिलेंडर काबुल पहुंचाने का वादा किया था। ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के कारण सिलेंडर पहुंचने में देरी हुई। उज्बेकिस्तान से पिछले सप्ताह 1,000 सिलेंडर आए थे।


इस बीच अस्पताल अपनी ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए नियंत्रित वितरण कर रहे हैं। ऑक्सीजन के लिए बेताब अफगानी राजधानी काबुल में कुछ ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं के दरवाजे पर दस्तक भी दे चुके हैं, घर पर कोविड-19 संक्रमित प्रियजनों के लिए लोग अपने खाली सिलेंडर भरने की भीख मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed