{"_id":"5e682f2e8ebc3ec74b1db23e","slug":"afghanistan-president-ashraf-ghani-signs-order-for-release-of-taliban-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान : तालिबानी कैदियों की रिहाई के लिए राष्ट्रपति गनी ने आदेश पर किए हस्ताक्षर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान : तालिबानी कैदियों की रिहाई के लिए राष्ट्रपति गनी ने आदेश पर किए हस्ताक्षर
Wed, 11 Mar 2020 05:52 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 11 Mar 2020 05:52 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबानी कैदियों की रिहाई के लिए एक आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। इस आदेश का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। कैदियों की रिहाई पिछले महीने हुए अमेरिका-तालिबान शांति समझौते का एक हिस्सा थी।
विज्ञापन
मंगलवार को इस आदेश की घोषणा करते हुए गनी के प्रवक्ता सेदिक सिद्दीकी ने कहा कि इसकी विस्तृत जानकारी आज साझा की जाएगी। बता दें कि गनी ने सोमवार को ही अफगानिस्तान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
विज्ञापन
बता दें कि 29 फरवरी को अमेरिका और तालिबान ने एक शांति समझौते पर दस्तखत किए थे। इस समझौते के तहत अफगान जेलों में कैद 5000 तालिबानी कैदियों को 10 मार्च तक रिहा किया जाना है।
विज्ञापन