{"_id":"5fd598b838158619302b5ebb","slug":"afghanistan-magnetic-ied-blast-occurred-in-kabul-police-district-15-today-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: बम धमाके से दहली राजधानी काबुल, तीन लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: बम धमाके से दहली राजधानी काबुल, तीन लोगों की मौत
Sun, 13 Dec 2020 10:00 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को दो अलग अलग हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले राजधानी में मोर्टार के गोले दागकर हमला हुआ था।
विज्ञापन
काबुल पुलिस के प्रमुख के प्रवक्ता फिरदौस फरामर्ज के मुताबिक, उत्तरी काबुल में बख्तर बंद गाड़ी पर बम चिपका कर किए गए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। घटना की तत्काल और जानकारी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
फरामर्ज ने यह भी बताया कि पूर्वी काबुल में अफगानिस्तान सरकार के एक अभियोजक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जब हमला हुआ, उस वक्त अभियोजक अपने दफ्तर जा रहे थे।
विज्ञापन
हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है। इस्लामी स्टेट समूह ने राजधानी में हाल में किए गए हमलों की जिम्मेदारी ली है। रविवार को हुए हमलों से एक दिन पहले आईएस के आतंकवादियों ने राजधानी पर मोर्टार गोले दागे थे जिसमें एक आम नागरिक की मौत हो गई थी जबकि दूसरा जख्मी हो गया था।
कट्टरपंथी संगठन ने अपने से संबद्ध समाचार वेबसाइट अमाक के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली थी और कहा था कि उसने 10 रॉकेट हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर दागे थे। गृह मंत्रालय ने बताया कि तीन गोले हवाई अड्डे पर गिरे जबकि अन्य गोले शहर के रिहायशी इलाकों में गिरे। तालिबान और अफगानिस्तान सरकार के बीच कतर में बातचीत चल रही है। इस बीच देश में हाल के महीनों में हिंसा बढ़ी है।