फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan: Joe Biden warns Taliban, we will not tolerate attack on US army

तालिबान: बाइडन बोले- अफगानिस्तान में चला रहे हैं इतिहास का सबसे मुश्किल निकासी अभियान

Sat, 21 Aug 2021 06:39 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Sat, 21 Aug 2021 06:39 AM IST
सार

  • बाइडन ने कहा- अफगानिस्तान से लोगों को निकालने का सिलसिला जारी
  • आज भी 5 हजार लोगों को निकाला गया 
  • काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सेना का पूरा नियंत्रण 

विज्ञापन
Afghanistan: Joe Biden warns Taliban, we will not tolerate attack on US army
Joe Biden - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान के मुद्दे पर एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया। बाइडन ने कहा कि अफगानिस्तान में इतिहास का अब तक का सबसे मुश्किल भरा निकासी अभियान चलाया जा रहा है।  बाइडन ने चार दिन में दूसरी बार देश को संबोधित किया है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने तालिबान को चेताते हुए कहा कि हम अमेरिकी सैनिकों पर तालिबान का हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोगों के निकलने तक सेना वहां रहेगी।
विज्ञापन


बाइडन ने कहा कि अफगानिस्तान से लोगों को निकालने का सिलसिला जारी है। आज (शुक्रवार) भी 5 हजार लोगों को निकाला गया है। अमेरिकियों व अन्य देशों के नागरिकों के अलावा अफगानी लोगों को भी यहां से निकाला जा रहा है। काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सेना का पूरा नियंत्रण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट  
उन्होंने कहा कि आज दुनिया के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। अब तक 18 हजार लोगों को निकाला गया है। 14 अगस्त के बाद से 13 हजार लोगों को काबुल से बाहर निकाला गया है। अमेरिका में अभी छह हजार से अधिक सेना तैनात है। लोगों को निकालने का काम लगातार जारी है। ये इतिहास का अब तक का सबसे मुश्किल भरा निकासी अभियान है।  

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि लोगों को बाहर निकालन का काम खतरे से भरा है, इसमें फौज को भी खतरा है। इसे मुश्किल हालात में अंजाम दिया जा रहा है। मैं भरोसे के साथ नहीं कह सकता कि इस आखिरी नतिजा क्या निकलेगा या अंत में क्या होगा। 
   

काबुल एयरपोर्ट पर एक मां द्वारा अपने बच्चे को अमेरिकी सैनिकों को सौंपने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उस बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया गया है और दोनों ही सुरक्षित हैं।  

बाइडन ने कहा कि हमने काबुल एयरपोर्ट पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया है और यहां से सैन्य विमानों के अलावा नागरिक चार्टेड विमान भी उड़ान भर रहे हैं और लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। 


तालिबान पर बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय दबाव
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस संकट के कारण दूसरे देशों में जो अफगानी शरणार्थी बनकर पहुंचे हैं, हम उन्हें मानवीय सहायता पहुंचाने पर भी काम कर रहे हैं। तालिबान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाएंगे ताकि वह वहां के नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचाए, खासकर महिलाओं को। उन्होंने अफगानिस्तान में अमेरिका की मदद करने वाले स्थानीय लोगों को भी निकालने और उनकी मदद करने की प्रतिबद्धता जताई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed