{"_id":"6653ee19e36c1703e1048ef8","slug":"afghanistan-flood-in-baghlan-and-badakhshan-16-people-dead-so-far-more-than-500-houses-destroyed-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: बगलान और बदख्शां में बाढ़, अब तक 16 लोगों की मौत, 500 से अधिक घर तबाह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: बगलान और बदख्शां में बाढ़, अब तक 16 लोगों की मौत, 500 से अधिक घर तबाह
Mon, 27 May 2024 07:51 AM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 27 May 2024 07:51 AM IST
सार
अफगानिस्तान के बगलान और बदख्शां प्रांत में बाढ़ आई। बाढ़ से दंड-ए-घोरी, दोशी, पुल-ए-खुमरी शहर, मध्य बदख्शां के मोर्चक गांव आदि बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। जिसमें अबतक 16 लोगों की जान जा चुकी है। बाढ़ में 500 से ज्यादा घर तबाह हो चुके हैं।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दृश्य
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान के बगलान और बदख्शां प्रांतों में हाल ही में आई बाढ़ में महिलाओं और बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ के कारण इस क्षेत्र के लगभग 500 घर पूरी तरह तबाह हो गए।
अफगानिस्तान के बगलान और बदख्शां प्रांत में बाढ़ आई। बाढ़ से दंड-ए-घोरी, दोशी, पुल-ए-खुमरी शहर, मध्य बदख्शां के मोर्चक गांव आदि बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। जिसमें अबतक 16 लोगों की जान जा चुकी है। बाढ़ में 500 से ज्यादा घर तबाह हो चुके हैं।
अफगानिस्तान के कई हिस्सों में बीते सप्ताह विनाशकारी बाढ़ आई थी। जिसके कारण लगभग 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। वहीं बाढ़ के कारण सैकड़ों घर और कई हजार एकड़ कृषि भूमि बर्बाद हुई। स्थिति यहां तक थी कि अफगानिस्तान के कई क्षेत्रों में बाढ़ आने के बाद विश्व खाद्य कार्यक्रम ने 12 मई को बताया कि अधिकांश बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तक ट्रकों और अन्य वाहनों से नहीं पहुंचा जा सकता। एक्स पर एक तस्वीर साझा करते हुए यूएनडब्ल्यूएफपी ने लिखा कि हमें इन लोगों तक भोजन पहुंचाने का हर संभव प्रयास करना पड़ रहा है। फोटो में संगठन के कर्मचारी गधों की मदद से बगलान में आपातकालीन आपूर्ति कर रहे थे।
विज्ञापन
अब हाल ही तालिबान द्वारा नियुक्त बगलान पुलिस कमांड के प्रमुख अब्दुल गफूर खादेम ने बताया कि पिछली रात बहुत तेज बाढ़ आई। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान बगलान प्रांत के दोशी जिले के लारखाब इलाके में होने की सूचना मिली है। लारखाब में तीन बच्चे, एक महिला और दो पुरुष की मौत हो गई। लगभग 500 से अधिक घर तबाह हो चुके हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार बाढ़ ने दंड-ए-घोरी, दोशी, पुल-ए-खुमरी शहर, मध्य बदख्शां के मोर्चक गांव आदि के कई अन्य हिस्से प्रभावित हुए हैं।
बदख्शां में प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के तालिबान द्वारा नियुक्त प्रमुख मोहम्मद कामगर ने कहा कि बाढ़ के कारण एक परिवार के दस सदस्य और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए है। बाढ़ के कारण अपना सब सामान खो चुके कई परिवारों ने सहायता में देरी की आलोचना करते हुए तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार और सहायता एजेंसियों से तत्काल सहायता की मांग की।
एक बाढ़ पीड़ित हिजबुल्लाह ने कहा कि बाढ़ ने मेरे परिवार के नौ सदस्यों को छीन लिया। हमें अब तक सिर्फ दो शव मिले शेष अभी तक लापता हैं। एक अन्य बाढ़ पीड़ित जियाउल्लाह ने कहा कि हम बाढ़ प्रभावितों हर संभव मदद की जाए।