फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan crisis: situation will not be different for Afghan women from 1990

अफगानिस्तान संकट : अफगान महिलाओं के लिए 90 के दशक से अलग नहीं होंगे हालात

Thu, 02 Sep 2021 07:14 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला रिसर्च टीम, काबुल
अमर उजाला रिसर्च टीम, काबुल Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 02 Sep 2021 07:14 AM IST
सार

  • विशेषज्ञों ने कहा- दुनिया के सभी देश दूरी बनाने के बजाय तालिबान से बात करके बनाएं दबाव 
  • महिला अधिकारों के बाद उसे पलटने लगा है तालिबान, रोक-टोक और बढ़ेगी 
  • काबुल पर कब्जे के बाद पहली प्रेस वार्ता में तालिबान ने महिलाओं को इस्लाम के अनुसार हक देने की जताई थी प्रतिबद्धता

विज्ञापन
Afghanistan crisis: situation will not be different for Afghan women from 1990
अफगानिस्तान में महिलाएं - फोटो : pixabay

विस्तार

महिला और मानवाधिकार को लेकर नई सोच का दावा कर रहे तालिबान पर विशेषज्ञ भरोसा करने को तैयार नहीं है। उनका कहना है नया तालिबानी शासन 90 के दशक से अलग नहीं होगा।

विज्ञापन


कनाडाई थिंक टैंक इंटरनेशनल फोरम फॉर राइट्स एंड सिक्योरिटी (आईएफएफआरएएस) के लिए सलमा कोसर आसिफ ने लिखा, तालिबान ने पिछली बार के बजाय इस दफा खुद की उदार छवि पेश करने की कोशिश की। काबुल पर कब्जे के बाद पहली प्रेस वार्ता में तालिबान ने महिलाओं को इस्लाम के अनुसार हक देने की प्रतिबद्धता जताई थी। लेकिन अब भविष्य अनिश्चितताओं से भरा नजर आने लगा है।
विज्ञापन


महिला अधिकारों के बाद उसे पलटने लगा है तालिबान 
विशेषज्ञों का कहना है आतंकी संगठन महिला अधिकारों को लेकर किए वादे से पलटने लगा है। जिसमें उनकी सहशिक्षा पर पाबंदी लगाना शामिल है। यह फैसला शेख अब्दुलबकी हक्कानी के शिक्षा मंत्री बनने के फौरन बाद सामने आया है। तालिबानी अधिकारियों का कहना है सहशिक्षा जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है और यह व्यवस्था बंद कर देनी चाहिए। हक्कानी के मुताबिक शरिया कानून के तहत ही शिक्षण गतिविधियां संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया दूरी बनाने के बजाय उससे बात कर दबाव बनाएं 
कौसर आसिफ ने कहा, मौजूदा हालात में तालिबान पर पहले से कहीं ज्यादा नजरें हैं। वैश्विक समुदाय को दूरी रखने के बजाय बात करके उस पर दबाव बनाना चाहिए। अफगानिस्तान ने कई वैश्विक संधियों और अनुबंधों पर दस्तखत किए हैं।


महिलाओं पर हमलों से संयुक्त राष्ट्र चिंतित
इनका नागरिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और मानवाधिकार की अवहेलना किए बिना पालन करने की जरूरत है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र समिति ने भी तालिबान को महिला-बालिका अधिकारों का सम्मान और सुरक्षा करने का आह्वान किया है। समिति ने बीते 20 वर्षो में देश के विकास में योगदान देने वाली महिलाओं पर हमले को लेकर चिंता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed