फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan crisis: Children are in danger, 10 million children may be victims of starvation

अफगानिस्तान संकट: बच्चों पर मंडराया बड़ा खतरा, 10 मिलियन बच्चे हो सकते हैं भुखमरी का शिकार

Wed, 25 Aug 2021 07:29 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Wed, 25 Aug 2021 07:29 PM IST
सार

यूनिसेफ ने 10 मिलियन अफगान बच्चों पर भुखमरी का खतरा मंडराने की चेतावनी जारी की है। यूनिसेफ अफगानिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम से खाद्य सहायता के लिए 200 मिलियन डॉलर की मांग की है।

विज्ञापन
Afghanistan crisis: Children are in danger, 10 million children may be victims of starvation
बच्चों से हाथ मिलाते जवान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तालिबान शासन का संकट झेल रहे अफगानिस्तान में बच्चे एक गंभीर वास्तविक स्थिति का सामना करने के लिए मजबूर हैं। यूनिसेफ ने कहा है अफगानिस्तान में लाखों बच्चों को मानवीय सहायता की सख्त जरूरत है। ये बच्चे पहले से कोरोना संकट को झेल रहे थे और अब तालिबान के शासन के बाद सहायता देने वाली एजेंसियों के देश छोड़ने के कारण उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। क्योंकि ये बच्चे पहले से ही मानवीय और विदेशी सहायता पर जीवित थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान को दी जाने वाली विदेशी सहायता रोक दी गई है। विश्व बैंक ने अफगानिस्तान को दी जाने वाली सहायता राशि और करोड़ों की फंडिंग पर रोक लगा दी है। विश्व बैंक ने 2002 से अब तक वहां  5.3 बिलियन डॉलर खर्च किया है और 27 परियोजनाएं चल रही हैं। पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने तालिबान को कोई सहायता देने से मना कर दिया है। इस बीच, अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगी अफगानिस्तान से सैनिकों को वापस निकाल रहे हैं। 
विज्ञापन


14 मिलियन लोगों के सामने खाने का संकट
उधर वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के कार्यालय का भी कहना है कि अफगानिस्तान की आबादी 39 मिलियन है जिसमें 14 मिलियन लोगों के सामने भोजन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। अफगानिस्तान तीन सालों में दूसरी बार सूखे का भी सामना कर रहा है, इससे हालात और खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालिबान बच्चों तक हमें सुरक्षित पहुंचने दे
यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरीटा फोर का कहना है हमारा अनुमान है कि आने वाले महीनों में गंभीर सूखे और पानी की कमी,  विनाशकारी सामाजिक आर्थिक परिणामों और सर्दियों की शुरुआत के बीच बच्चों और महिलाओं की मानवीय ज़रूरतें बढ़ेंगी। हम तालिबान और अन्य पक्षों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं कि वे यूनिसेफ और हमारे सहयोगियों को जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचने के लिए सुरक्षा प्रदान करे जिससे हम मुक्त होकर उनके पास पहुंच सके। 


इस साल 10 लाख बच्चे हो सकते हैं कुपोषित
यूनिसेफ का मानना है कि अफगानिस्तान में जो कुछ भी हो रहा है,  इस सबका खामियाजा बच्चों को उठाना पड़ेगा। इस साल लगभग दस लाख बच्चों के कुपोषित होने की भी संभावना है। खतरा यह है कि भोजन और इलाज के बिना उनकी जान जा सकती है। अनुमान है कि 4.2 मिलियन बच्चे स्कूल से बाहर हैं, जिनमें 2.2 मिलियन से अधिक लड़कियां शामिल हैं। लगभग 435,000 बच्चे और महिलाएं देश में ही विस्थापित हो चुके हैं। डब्ल्यूपीएफ के आंकड़ों के मुताबिक अफगानिस्तान में लगभग दो मिलियन बच्चे कुपोषण का शिकार हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed