फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan Blast at ministry compound in Kabul kills 1 person, injures 3 World News In Hindi

Afghanistan Ministry Complex Blast: काबुल में धमाका, मंत्रालय परिसर में हुआ विस्फोट; एक की गई जान; तीन घायल

Thu, 13 Feb 2025 02:48 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 13 Feb 2025 02:48 PM IST
सार

अफगानिस्तान के काबुल में सरकारी मंत्रालय में विस्फोट होने से हरकंप मच गया। इस विस्फोट में एक लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य लोग बूरी तरह से घायल हो गए। हालांकि अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

विज्ञापन
Afghanistan Blast at ministry compound in Kabul kills 1 person, injures 3 World News In Hindi
आईईडी विस्फोट - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान के काबुल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गुरुवार को सरकारी मंत्रालय के परिसर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। शहरी विकास और आवास मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद कमाल अफगान ने बताया कि एक व्यक्ति ने मंत्रालय के परिसर में हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही सुरक्षा गार्डों ने उसे मार गिराया। घटना के बाद विस्फोट हुआ, जिससे हताहत हुए। हालांकि, प्रवक्ता ने विस्फोट के स्रोत के बारे में कुछ नहीं बताया और और कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


कुंदुज के पास भी हुआ था विस्फोट
हालांकि अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि मंगलवार को उत्तरी प्रांत कुंदुज में एक बैंक के पास हुए बम विस्फोट में भी कम से कम पांच लोग मारे गए और सात से अधिक लोग घायल हुए। इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह ने उस हमले की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन उन्होंने हताहतों की संख्या अधिक बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed