फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan: Afghan soldiers fleeing the front, Taliban capture many districts of the northeast

अफगानिस्तान : मोर्चा छोड़कर भागे अफगान सैनिक, उत्तर पूर्व के कई जिलों पर तालिबान का कब्जा

Mon, 05 Jul 2021 02:53 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 05 Jul 2021 02:53 AM IST
सार

  • बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान के 421 जिलों में से तालिबान ने करीब एक तिहाई जिलों पर कब्जा कर लिया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सैकड़ों की संख्या में अफगान सैनिक सीमा पार करके ताजिकिस्तान चले गए हैं।

विज्ञापन
Afghanistan: Afghan soldiers fleeing the front, Taliban capture many districts of the northeast
तालिबानी आतंकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तरी अफगानिस्तान में अफगान सैनिकों के मोर्चा छोड़कर भागने के बाद वहां तालिबान की गतिविधियां तेज हो गई हैं और रातों-रात उसने उत्तर पूर्व के कई जिलों पर अपना नियंत्रण कर लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान के 421 जिलों में से तालिबान ने करीब एक तिहाई जिलों पर कब्जा कर लिया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सैकड़ों की संख्या में अफगान सैनिक सीमा पार करके ताजिकिस्तान चले गए हैं।
विज्ञापन


ताजिकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गठित स्टेट कमेटी द्वारा जारी बयान के अनुसार, तालिबान के सीमा की ओर बढ़ने के बीच 300 से ज्यादा अफगान सैनिकों ने अफगानिस्तान के बड़ाखशान प्रांत से देश की सीमा में प्रवेश किया। अफगान सैनिकों ने स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम करीब 6.30 बजे सीमा पार की। ‘मानवता’ और अच्छे पड़ोसी के सिद्धांत से प्रेरित होकर उन्हें सीमा में प्रवेश करने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल के मध्य में अमेरिका के राष्ट्रपित जो बाइडन के अफगानिस्तान में चल रहे ‘अंतहीन’ युद्ध को समाप्त करने की घोषणा किए जाने के बाद से ही तालिबान ने पूरे देश में अपनी सक्रियता बढ़ा दी। तालिबानियों के लिए यह इसलिए भी अहम है क्योंकि 2001 में अमेरिकी सेना ने वहां तालिबानियों को हराकर पूरे इलाके में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी। 

बिना लड़े ही कई जिलों पर कर लिया कब्जा 
परिषदीय सदस्य मोहिब उल रहमान के मुताबिक सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि हाल के दिनों में बड़ाखशान प्रांत के कई इलाकों में तालिबान को बिना लड़े ही कब्जा मिल गया। उन्होंने तालिबान को मिली सफलता के लिए अफगान सैनिकों के कमजोर मनोबल को जिम्मेदार ठहराया जिनकी तालिबान के मुकाबले संख्या कम पड़ जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों में दस जिलों पर तालिबान का कब्जा हुआ जिनमें 8 जिले बिना लड़े ही तालिबान के लिए छोड़ दिए गए। 

सुरक्षा बैठक से पहले ही लौटने लगे अफसर 
यहां तक कि रविवार को होने वाली सुरक्षा बैठक के पूर्व ही कई अफसर फैजाबाद से काबुल के लिए रवाना होने लगे। रहमान के अनुसार तालिबान के नियंत्रण वाले उत्तर के इलाके सामरिक दृष्टि से काफी अहम हैं। गृह मंत्रालय के शनिवार को जारी बयान के मुताबिक यह हार अस्थायी है। वहीं तालिबान के प्रवक्ता जैबिहुल्लाह ने कहा कि कई जिलों पर तालिबान ने कब्जा कर लिया और अधिकांश बिना लड़े। तालिबान ने पूर्व में हुए आत्मसपर्ण का एक वीडियो जारी कर दिखाया था कि किस तरह अफगान सैनिक अपने घर लौटने के लिए किराया ले रहे थे।

अफगान सेना ने पिछले 24 घंटों में मार गिराए 143 तालिबान आतंकी
अफगानिस्तान में आतंकियों के खिलाफ सेना का सफाई ऑपरेशन जारी है। अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों में पिछले 24 घंटे मे सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान कट्टरपंथी तालिबान के 143 आतंकियों को मार गिराया है।


अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को ट्विटर पर बताया कि अभियान के दौरान पिछले 24 घंटों के दौरान नंगरहार, कंधार, हेरात, घोर, फराह, समांगन, हेलमंद, बदख्शां और काबुल प्रांतों में 143 तालिबानी आतंकी मारे गए और 121 अन्य घायल हो गए। मंत्रालय ने कहा कि सेना ने 11 आईईडी की खोज कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed