फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan 100 civilians killed in attack by Taliban in Spin Boldak district dead bodies are lying on the ground

अफगानिस्तान: तालिबानियों के हमले में मारे गए 100 नागरिक, अब भी जमीन पर पड़े हैं शव

Fri, 23 Jul 2021 09:11 AM IST
प्रियंका तिवारी एएनआई, कंधार
एएनआई, कंधार Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 23 Jul 2021 09:11 AM IST
सार

अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में कथित तौर पर 100 लोगों की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। अफगानिस्तान का गृह मंत्रालय इसके पीछे तालिबान को जिम्मेदार मान रहा है। हालांकि, तालिबान ने इन मौतों की जिम्मेदारी नहीं ली।

विज्ञापन
Afghanistan 100 civilians killed in attack by Taliban in Spin Boldak district dead bodies are lying on the ground
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में कथित तौर पर 100 लोगों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। अफगानिस्तान का गृह मंत्रालय हिंसा व हत्याओं की इन घटनाओं के लिए तालिबान को जिम्मेदार मान रहा है। इससे पहले कहा जा रहा था कि तालिबान ने अफगानिस्तान के 90 फीसद बॉर्डर इलाकों पर अपना कब्जा कर लिया है। पिछले हफ्ते तालिबान ने स्पिन बोल्डर जिले पर भी हमला किया था। 

विज्ञापन

अफगानिस्तान में शोक का माहौल
100 लोगों के मारे जाने से पूरे अफगानिस्तान में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार यह 100 शव अभी भी जमीन पर ही पड़े हैं। तालिबान ने कब्जा करने के बाद नागरिकों के घरों को लूट लिया, वहां अपने झंडे फहराये और मासूमों को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, तालिबान ने इन मौतों की जिम्मेदारी नहीं ली है। उसने नागरिकों की हत्या में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। 

विज्ञापन

आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता मीरवाइस स्टेनकजई ने कहा, ‘अपने पंजाबी आकाओं (पाकिस्तान) के आदेश पर क्रूर आतंकवादियों ने स्पिन बोल्डक के कुछ इलाकों में निर्दोष अफगानों के घरों पर हमला किया, घरों को लूट लिया और 100 निर्दोष लोगों को शहीद कर दिया। इससे ही क्रूर दुश्मन के असली चेहरे का खुलासा होता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से संबंधित एक वीडियो फ़ुटेज जारी
बता दें पिछले हफ्ते तालिबान ने स्पिन बोल्डक पर कब्जा कर लिया था और इसके बाद तोड़फोड़ की थी। फ्रांस 24 ने इस घटना से संबंधित एक वीडियो फ़ुटेज जारी किया जिसमें तालिबान के कई सदस्यों को शहर में तोड़फोड़ करते, घरों को लूटते और सरकारी अधिकारियों के वाहनों को जब्त करते हुए देखा गया, जो इलाका छोड़कर भाग गए थे।

उन्हें बाजार में मोटरसाइकिल पर घूमते और उस इलाके को लूटते देखा गया जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत तक सीधी पहुंच मुहैया कराता है। उन्होंने एक घर में तालिबान के झंडे भी फहराए।

कंधार की प्रांतीय परिषद के एक सदस्य ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने ईद से एक दिन पहले उसके दो बेटों को घर से निकाल दिया और फिर उनकी हत्या कर दी । अफगान सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, स्पिन बोल्डक में कई नागरिकों के शव अभी भी जमीन पर पड़े हैं। इस बीच, तालिबान ने नागरिकों की हत्या में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed