फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghan woman wins World Peace Prize latest world news in hindi

World News: UNSC में फ्रांस के प्रस्ताव के खिलाफ रूस ने किया वीटो, अफगान महिला ने जीता विश्व शांति पुरस्कार

Thu, 31 Aug 2023 06:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 31 Aug 2023 06:42 AM IST
सार

सऊदी अरब में एक अदालत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट और यूट्यूब पर गतिविधि के लिए एक व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई है। इसे शासन से असहमति के खिलाफ व्यापक कार्रवाई का हिस्सा कहा जा रहा है।

विज्ञापन
Afghan woman wins World Peace Prize latest world news in hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फ्रांस द्वारा पेश प्रस्ताव खिलाफ वीटो कर दिया है। दरअसल, फ्रांस और यूएई ने सुरक्षा परिषद में माली के खिलाफ जारी प्रतिबंधों को एक और वर्ष बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया था। 13 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया लेकिन रूस ने इसके खिलाफ वीटो कर दिया। रूस का कहना है कि यह विस्तार अंतिम होना चाहिए। मतदान से पहले रूसी स्थायी प्रतिनिधि वसीली नेबेंज्या ने कहा था कि यूएई और फ्रांस द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव को अपनाना प्रतिबंध व्यवस्था की दक्षता सुनिश्चित करने और शांति प्रक्रिया के लिए प्रतिकूल साबित होगा।

विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल 
उत्तर कोरिया ने बुधवार को कम दूरी की दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि अमेरिका द्वारा मित्र देशों के सैन्य अभ्यास के लिए अलग से बी-1बी बमवर्षक तैनात करने के कुछ घंटों बाद बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की। वहीं, जापानी मीडिया ने बताया कि उत्तर कोरिया की ओर से दो मिसाइलें दागी गईं, जो जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के बाहर गिरीं।

विज्ञापन

अफगान महिला ने जीता विश्व शांति पुरस्कार
तालिबान शासन की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के बीच अफगान महिला नरगिस मोमांद हसनजई ने मानवाधिकारों के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए स्वीडन में 2023 का विश्व शांति पुरस्कार जीता है। खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक पहचान अर्जित करने वाली हसनजई ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता को प्रदर्शित किया है। हसनजई ने सम्मान के लिए हार्दिक आभार जताया है और उन लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने शांति को बढ़ावा देने की उनकी यात्रा में उनका समर्थन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका का नया सैन्य सहायता पैकेज
अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यूक्रेन के लिए एक नए सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की है। पैकेज में अतिरिक्त बारूदी सुरंग-समाशोधन उपकरण, मिसाइलें, तोपखाने और हाई बार सिस्टम के लिए गोला-बारूद और 30 लाख से अधिक राउंड गोला-बारूद शामिल हैं। इस बीच, दक्षिण कोरिया ने 2024 में यूक्रेन के लिए 39.4 करोड़ डॉलर के एक नए पैकेज की घोषणा भी की, जो इस वर्ष से आठ गुना अधिक है।

लंदन में प्रदूषण रोधी शुल्क के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शनकारी
ब्रिटेन की राजधानी में पुराने वाहनों पर लागू प्रदूषण रोधी शुल्क के विरोध में शहर के लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया। 2006 से पहले बनी ज्यादातर गैस कारों और वैन तथा 2015 से पहले के डीजल वाहनों पर रोजाना करीब 16 डॉलर जुर्माने का प्रावधान है। पहले इसे मध्य लंदन और शहर के अंदरूनी उपनगरों में लागू किया गया था। मंगलवार से यह ग्रेटर लंदन में लागू हो गया।

ऑस्ट्रेलिया : आदिवासियों के मुद्दे पर 14 अक्तूबर को जनमत संग्रह
ऑस्ट्रेलियाई नागरिक संसद में देश के मूल आदिवासी समुदायों का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक संघीय सलाहकार निकाय ‘इंडीजिनस वॉयस टू पार्लियामेंट’ बनाने को प्रस्तावित कानून पर जनमत संग्रह होगा। इसके तहत 14 अक्तूबर को मतदान की तिथि सुनिश्चित की गई है। यह 1999 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में पहला जनमत संग्रह होगा।  बता दें, ऑस्ट्रेलिया में 1977 के बाद से जनमत संग्रह के तहत किसी भी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है।

सऊदी में ऑनलाइन पोस्ट के लिए एक व्यक्ति को मौत की सजा
सऊदी अरब में एक अदालत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट और यूट्यूब पर गतिविधि के लिए एक व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई है। इसे शासन से असहमति के खिलाफ व्यापक कार्रवाई का हिस्सा कहा जा रहा है। मोहम्मद बिन नासिर अल गामदी के खिलाफ यह फैसला डॉक्टरेट छात्रा सलमा अल-शहाब और अन्य लोगों को उनकी ऑनलाइन टिप्पणियों के कारण दशकों लंबी जेल की सजा का सामना करने की पृष्ठभूमि में आया है।  

ह्यूस्टन विवि के चार भारतवंशी छात्रों को शेवरॉन फेलोशिप
ह्यूस्टन विवि के 4 भारतवंशी छात्रों को उन 8 विद्यार्थियों में नामित किया गया है, जिन्हें नवीन ऊर्जा-संबंधी शोध में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए 2023 की शेवरॉन ग्रेजुएट एनर्जी फेलोशिप मिली है। इनमें अपराजिता दत्ता, चिराग गोयल, मेघना इदामकंती तथा दिल्ली आईआईटी से स्नातक व पीएचडी छात्र स्वप्निल शर्मा शामिल हैं। शेवरॉन द्वारा वित्त पोषित कार्यक्रम एक साल के लिए 12,000 डॉलर की फेलोशिप से स्नातक छात्रों को अनुसंधान प्रयासों में सहयोग देता है। इसमें संकाय विशेषज्ञों से जुड़ने का मौका मिलता है। शेवरॉन अमेरिकी ऊर्जा निगम, जो तेल-गैस क्षेत्र में है। ऊर्जा-नवाचार के उपाध्यक्ष रामानन कृष्णमूर्ति ने कहा, यह फेलोशिप कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर शोध करने का एक रोमांचक मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed