फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   actress Judy Garland’s Ruby Slippers Sell for Staggering  28 Million dollar at Auction

नीलामी: 28 मिलियन डॉलर में बिके अभिनेत्री जूडी के जूते, मर्लिन मुनरो की ड्रेस ने भी बटोरे करोड़ों

Sun, 08 Dec 2024 08:15 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिनीपोलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिनीपोलिस Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 08 Dec 2024 08:15 PM IST
सार

 Auction: टेरी जॉन मार्टिन नाम के चोर ने म्यूजियम के डिस्प्ले केस का कांच तोड़कर इन जूतों को चुराया था। उसे लगा था कि जूतों में असली रत्न लगे हैं, लेकिन जब उसने जाना कि ये सिर्फ कांच के टुकड़े हैं, तो उसने इन्हें ठिकाने लगा दिया।

विज्ञापन
actress Judy Garland’s Ruby Slippers Sell for Staggering  28 Million dollar at Auction
नीलामी - फोटो : एडोब

विस्तार

द विजार्ड ऑफ ओज फिल्म में अमेरिकी अभिनेत्री जूडी गारलैंड के पहने गए रूबी वाले जूतों को नीलामी में 28 मिलियन डॉलर में बेचा गया। डलास स्थित नीलामी घर की फीस सहित अज्ञात खरीदार को कुल 32.5 मिलियन डॉलर चुकाने होंगे। ये जूते 2005 में मिनेसोटा के जूडी गारलैंड म्यूजियम से चोरी हो गए थे और 2018 में एफबीआई ने इन्हें बरामद किया था।
विज्ञापन


टेरी जॉन मार्टिन नाम के चोर ने म्यूजियम के डिस्प्ले केस का कांच तोड़कर इन जूतों को चुराया था। उसे लगा था कि जूतों में असली रत्न लगे हैं, लेकिन जब उसने जाना कि ये सिर्फ कांच के टुकड़े हैं, तो उसने इन्हें ठिकाने लगा दिया। पहले भी चोरियों में शामिल रहे मार्टिन ने 2023 में अपना अपराध कबूला था। हालांकि,खराब सेहत के चलते उसे वक्त से पहले रिहा कर दिया गया। जूतों को बेचने वाले और चोरी के एक और आरोपी जैरी हैल सैलिटरमैन को जनवरी में अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


ये जूते द विजार्ड ऑफ ओज फिल्म के चार जोड़ों में से एक हैं। इन जूतों का इतिहास काफी रोमांचक रहा है, जिसकी वजह से कलेक्टर्स इन्हें बेहद पसंद करते हैं। जूडी गारलैंड म्यूजियम ने इन्हें खरीदने के लिए फंड जुटाने और राज्य से आर्थिक मदद लेने की कोशिश की, लेकिन वे बोली में पीछे रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नीलामी में फिल्म के अन्य सामान भी बेचे गए, जैसे कि फिल्म में मार्गरेट हैमिल्टन की पहनी गई विकेड विच की टोपी, जो लगभग 3 मिलियन डॉलर में बिकी। इन जूतों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले मर्लिन मुनरो की मशहूर सफेद ड्रेस 5.52 मिलियन डॉलर में बिकी थी। हाल ही में द विजार्ड ऑफ ओज की लोकप्रियता बढ़ी है, क्योंकि फिल्म विकेड रिलीज हुई है, जो विकेड विच ऑफ द वेस्ट की कहानी को एक नए तरीके से पेश करती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed