{"_id":"61e8ad3aa3417f626c61b36f","slug":"activist-sara-gill-became-first-transgender-doctor-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रचा इतिहास: पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर बनीं सारा गिल, इस कामयाबी पर कही बड़ी बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रचा इतिहास: पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर बनीं सारा गिल, इस कामयाबी पर कही बड़ी बात
Thu, 20 Jan 2022 06:03 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 20 Jan 2022 06:03 AM IST
सार
sarah gill became pakistans first transgender doctor: सारा गिल ने कराची के जिन्ना मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज से एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की। वह पाकिस्तान में किन्नरों के लिए काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन से भी जुड़ी हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर सारा गिल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर बनकर सारा गिल ने इतिहास रच दिया है। इस मौके पर 23 वर्षीय गिल ने कहा, 'मुझे पाकिस्तान की पहली किन्नर चिकित्सक बनकर गर्व हो रहा है। मैं अपने एनजीओ की मदद से ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए कार्य करती रहूंगी। जीवन में कठिनाइयां आती हैं। आप में जुनून है तो कोई भी आपके कदम को रोक नहीं सकता। आप सफलता की तरफ जरूर बढ़ेंगे।'
विज्ञापन
सारा गिल ने कराची के जिन्ना मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज से एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की। वह पाकिस्तान में किन्नरों के लिए काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन से भी जुड़ी हैं।
विज्ञापन
सारा ने बताया कि पाकिस्तान में कैसे अभिभावक अपनी किन्नर संतानों को समाज के दबाव में घरों से बाहर फेंक देते हैं। सारा ने समाज से अपील की कि किन्नर बच्चों को घरों से बाहर निकालना बंद कीजिए। यह एक शुरुआत है, आग चीजें और बेहतर होंगी।
विज्ञापन
2018 में बनाया विशेष कानून
पाकिस्तान में हाल के वर्षों में ट्रांसजेंडर आबादी के सशक्तिकरण के कदम उठाए गए हैं। उनका ट्रांसजेंडर नागरिकों के रूप में पंजीयन शुरू किया गया है। इनके अधिकारों की रक्षा व भेदभाव रोकने के लिए 2018 में एक विशेष कानून बनाया गया है।
मुल्तान में खोला गया किन्नरों के लिए खास स्कूल
पिछले साल जुलाई में पाकिस्तान के किन्नरों के लिए मुल्तान में विशेष स्कूल खोला गया है। किन्नरों ने इसमें पहली बार प्रवेश लिया। इस स्कूल में नर्सरी से माध्यमिक कक्षा तक की पढ़ाई के प्रबंध किए गए हैं।