{"_id":"5ffa38438ebc3e32c276da32","slug":"actions-of-donald-trump-post-election-will-be-judged-harshly-by-history-says-nikki-haley","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के बाद ट्रंप के आचरण की इतिहास में निर्मम व्याख्या होगी: निक्की हेली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चुनाव के बाद ट्रंप के आचरण की इतिहास में निर्मम व्याख्या होगी: निक्की हेली
Sun, 10 Jan 2021 04:42 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 10 Jan 2021 04:42 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप के साथ निक्की हेली (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
भारतीय अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण से उनके समर्थकों के संसद भवन पर हमला करने के लिए भड़काने का दावा करते हुए इसकी निंदा की करते हुए कहा है कि चुनाव के बाद उनके आचरण की इतिहास में निर्मम व्याख्या होगी।
विज्ञापन
हेली ने रिपब्लिकन राष्ट्रीय समिति की शुक्रवार को फ्लोरिडा में हुई एक बैठक में कहा, हम अपने अहम मतभेदों के बारे में चर्चा कर सकते हैं और हमें ऐसा करना चाहिए। लेकिन हमें अमेरिका की जनता को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा होना बंद करना चाहिए और इस रिपब्लिकन पार्टी को आगे का रास्ता दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
अमेरिका के कई मीडिया संस्थानों ने शुक्रवार के हेली के भाषण के अंशों को प्रकाशित किया है। ‘चारलोटेजविले’ में उनकी बात गलत थी, और मैंने उनसे उस वक्त भी यह कहा था। पहले भी उन्होंने गलत बात कही और ये महज शब्द नहीं हैं। चुनाव के दिन से उनके आचरण की इतिहास निर्मम व्याख्या करेगा। ‘पोलिटिको’ ने सबसे पहले उनकी टिप्पणी प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
हेली ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने हर बार सही शब्दों का चयन नहीं किया। वहीं, हेली सहित कई नेताओं ने ट्रंप के खाते को स्थायी रूप से बंद किए जाने के लिए ट्विटर की निंदा करते हुए कहा है कि ‘अमेरिका चीन नहीं है।’