{"_id":"64b872fb89f263cf9a0c8e95","slug":"action-would-be-taken-against-ex-pm-imran-khan-over-cypher-conspiracy-says-pakistan-interior-minister-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: सिफर विवाद फिर सामने आने के बाद बढ़ीं इमरान खान की मुश्किलें, गृह मंत्री बोले- कानूनी कार्रवाई होगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: सिफर विवाद फिर सामने आने के बाद बढ़ीं इमरान खान की मुश्किलें, गृह मंत्री बोले- कानूनी कार्रवाई होगी
Thu, 20 Jul 2023 05:12 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 20 Jul 2023 05:12 AM IST
सार
सिफर विवाद पिछले साल सत्ता से बेदखल होने के बाद इमरान खान द्वारा किए गए दावे से जुड़ा है कि उन्हें अमेरिकी साजिश के तहत सत्ता से हटाया गया था।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने बुधवार को संकेत दिया कि सरकार 'सिफर' (गुप्त संचार) विवाद के फिर से सामने आने के बाद देश के गोपनीयता के कानूनों के उल्लंघन के तहत पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। सिफर मुद्दा पिछले साल सत्ता से बेदखल होने के बाद इमरान खान द्वारा किए गए दावे से जुड़ा है कि उन्हें अमेरिकी साजिश के तहत सत्ता से हटाया गया था। इमरान खान ने अपने विरोधियों का मुकाबला करने के लिए एक राजनयिक केबल का हवाला दिया था।
विज्ञापन
इमरान खान के प्रमुख सचिव रहे आजम खान के बयान के बाद यह विवाद फिर से उभर आया है। पिछले महीने से लापता आजम खान अचानक सामने आए और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान ने उन्हें राजनीतिक उद्देश्यों के लिए गुप्त संचार का उपयोग करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
गृह मंत्री सनाउल्लाह ने आजम खान के कबूलनामे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इमरान खान ने अपराध किया है जिसके लिए उन्हें हर कीमत पर दंडित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी गुप्त दस्तावेज या जानकारी के एक टुकड़े को सार्वजनिक करना और फिर उसे अपने कब्जे में लेना गैर कानूनी है। कोई भी व्यक्ति इसे अपने पास नहीं रख सकता है। सनाउल्लाह ने कहा कि पीटीआई प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्री ने कहा कि कानून विभाग की राय इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। लेकिन उन्हें लगता है कि आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम इस मामले में अधिक प्रासंगिक है।
विज्ञापन
सिफर विवाद से जुड़ा दस्तावेज साझा करेंगे इमरान
विवाद सामने आने के बाद पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने कहा है कि वह गुरुवार को सिफर विवाद पर बिना सेंसर किए दस्तावेज साझा करेंगे। खान ने बुधवार को ट्वीट किया, मुझे अयोग्य ठहराने और जेल भेजने के लिए किसी भी मामले में मुझे फंसाने की उनकी उग्र कोशिशों में, अक्षम बदमाशों के इस समूह ने फिर से अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। उन्होंने मुझे इस पूरे सिफर नाटक का उचित पर्दाफाश करने का अवसर प्रदान किया है।