फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Acting US Homeland Security Secretary Chad Wolf resigns 

अमेरिका: अब होमलैंड सुरक्षा सचिव चाड वुल्फ ने भी दिया इस्तीफा 

Tue, 12 Jan 2021 07:01 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Tue, 12 Jan 2021 07:01 AM IST
विज्ञापन
Acting US Homeland Security Secretary Chad Wolf resigns 
Chad Wolf
अमेरिका में सत्ता हस्तांतरण को लेकर चल रही तनातनी और कैपिटल हिल हिंसा के बाद इस्तीफों का दौर जारी है। अब कार्यकारी होमलैंड सुरक्षा सचिव चाड वुल्फ ने भी इस्तीफा दे दिया है। ये खबर न्यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से आई है। 
विज्ञापन


वुल्फ ने अपने स्टाफ को लिखे पत्र में कहा है - दुर्भाग्य से हाल की घटनाओं की वजह से मुझे ये कदम उठाना पड़ा है। जिसमें अदालत में मेरे कार्यकाल को लेकर चली रही मुकदमेबाजी भी शामिल है। ऐसी बातों से सत्ता हस्तांतरण के इस मुश्किल दौर में आवश्यक कार्यों से ध्यान बंट जाता है। 
विज्ञापन


वुल्फ ने कहा कि उनका इस्तीफा आधी रात से प्रभावी हो जाएगा। फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के प्रशासक पीट गेनर उनकी जगह संभालेंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थकों द्वारा कैपिटल भवन में हिंसा के बाद अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा उप सलाहकार मैट पोटिंगर, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की चीफ ऑफ स्टाफ स्टेफानी ग्रीशम, व्हाइट हाउस की प्रेस उप सचिव सारा मैथ्यूज इस्तीफा दे चुकी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed