फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   According to report No benefit from use of hydroxychloroquine for the treatment of coronavirus patients

कोरोना वायरस रोगियों के इलाज के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के उपयोग से कोई लाभ नहीं: रिपोर्ट

Wed, 22 Apr 2020 02:38 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 22 Apr 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
According to report No benefit from use of hydroxychloroquine for the treatment of coronavirus patients
Hydroxychloroquine Tablet - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के कहर से त्राहिमाम कर रहा अमेरिका इससे निजात पाने के लिए कई तरह के प्रयोग कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी सामने आई है कि अमेरिका में कोरोना वायरस रोगियों के इलाज के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के उपयोग से कोई फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। बड़ी संख्या में उन लोगों की मौत होने की खबर है, जिन्हें यह मलेरिया-रोधी दवा दी गई थी।

विज्ञापन


एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया कि घातक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के उपयोग की सिफारिश या विरोध करने के लिए अभी पर्याप्त क्लीनिकल डाटा मौजूद नहीं है।
विज्ञापन


कोविड-19 रोगियों के उपचार में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के उपयोग को जोर-शोर से बढ़ावा देने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इन रिपोर्टों पर गौर करेंगे। ट्रंप प्रशासन ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की तीन करोड़ से अधिक खुराक का भंडार किया है, जिसका एक बड़ा हिस्सा भारत से आयात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में कोरोना वायरस पर अपने दैनिक समाचार सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से कहा कि मुझे रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं है। जाहिर है, कुछ बहुत अच्छी रिपोर्टें रही हैं और शायद यह अच्छी रिपोर्ट नहीं है। लेकिन हम इस मामले को देख रहे हैं। हम उचित समय पर इस पर टिप्पणी करेंगे।

प्रकाशन के लिए ‘न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन’ को सौंपे गए और ऑनलाइन पोस्ट किए गए इस शोध में कोई सबूत नहीं मिले कि एजिथ्रोमाइसिन के साथ या उसके बिना हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का उपयोग अस्पताल में भर्ती कोविड-19 रोगियों के जोखिम को कम करता है।


राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) ने इस अध्ययन का वित्त पोषण किया है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) आयुक्त स्टीफन एम हैन ने कहा कि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed