फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   according to a survey there may be no going back to the five day week in the office

सर्वे : दफ्तर में सप्ताह के पांचों दिन काम करने के दिन लदे, वर्क फ्रॉम होम को तवज्जो दे रहे कर्मचारी

Sun, 19 Dec 2021 08:44 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 19 Dec 2021 08:44 AM IST
सार

सर्वेक्षण के आधार पर शोधकर्ताओं ने कहा कि इसके लिए सरकारों को विश्वसनीय इंटरनेट कवरेज सुनिश्चित करना चाहिए। घर से काम करने को लेकर नियम बनाने चाहिए।

विज्ञापन
according to a survey there may be no going back to the five day week in the office
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में वर्क फ्रॉम होम का चलन तेजी से बढ़ा है। वहीं कुछ देशों पांच दिन काम करने की भी पॉलिसी चलाने की बात भी उठी थी। ऐसे में 25 देशों के श्रमिकों को लेकर किए गए एक सर्वेक्षण में पता चला है कि हफ्ते में पांच दिन दफ्तर जाकर काम करना बीते समय की बात हो गई है। लोग घर से काम करने को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।

विज्ञापन


ओईसीडी की ओर से किए गए इस सर्वे में पाया गया कि महामारी के दौरान कर्मचारियों और प्रबंधकों के लिए वर्क फ्रॉम होम काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हुआ। दोनों पक्षों का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा। यहां तक कि सप्ताह में कम से कम एक दिन घर से काम करने के इच्छुक कर्मचारियों की संख्या या अनुपात महामारी से पहले की तुलना में बहुत अधिक देखा गया।
विज्ञापन


ओईसीडी शोधकर्ताओं ने इनडीड वेबसाइट पर नौकरी पोस्टिंग को लेकर किए एक अलग अध्ययन में पाया कि कोविड महामारी के दौरान लागू लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम से जुड़े विज्ञापन में पर्याप्त वृद्धि नजर आई, हालांकि प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद भी इसमें मामूली कमी ही देखी गई। शोधकर्ताओं के अनुसार, इन परिणामों से पता चलता है कि वर्क फ्रॉम होम की यह व्यवस्था अभी और कुछ समय तक रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास तौर पर उन देशों में डिजिटल रूप से अधिक सक्षम हैं। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि उत्पादकता से लेकर श्रमिक अधिकारों और चाइल्ड केयर तक वर्क फ्रॉम होम के कल्चर का अर्थव्यवस्थाओं की संरचना पर एक मौलिक और स्थायी बदलाव वाला महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। 

सर्वेक्षण के आधार पर शोधकर्ताओं ने कहा कि इसके लिए सरकारों को विश्वसनीय इंटरनेट कवरेज सुनिश्चित करना चाहिए। घर से काम करने को लेकर नियम बनाने चाहिए। साथ ही छोटी कंपनियों में कार्यरत महिलाओं, कर्मचारियों और ऐसे लोगों को प्रशिक्षण देना चाहिए जिन्हें लगता है कि वे इस तेज दौड़ती दुनिया में कहीं पीछे छूट जाएंगे।


शोधकर्ताओं ने यह भी कहा कि कर्मचारियों को बहुत अधिक घर से काम करने से भी बचाया जाना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी छवि और उत्पादकता को नुकसान पहुंचा सकता है। शोधकर्ताओं ने सप्ताह में दो या तीन दिन घर से काम करने का सुझाव भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed