{"_id":"6058f2b18ebc3e8c955c113c","slug":"according-to-a-report-iran-wants-to-destroy-us-military-bases-by-threatens-suicide-bomb-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों का खुलासा: अमेरिकी सैन्य ठिकाना तबाह करना चाहता है ईरान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अधिकारियों का खुलासा: अमेरिकी सैन्य ठिकाना तबाह करना चाहता है ईरान
Tue, 23 Mar 2021 01:10 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तेहरान/वाशिंगटन
एजेंसी, तेहरान/वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:10 AM IST
सार
- ईरान ने अमेरिका के सैन्य अड्डे को आत्मघाती बम हमले में तबाह करने की दी धमकी
- खुफिया अधिकारियों के अनुसार, ईरान वाशिंगटन के पास स्थित फोर्ट मैकनैर सैन्य ठिकाने और सेना के वाइस चीफ ऑफ स्टॉफ को बना सकता है निशाना
विज्ञापन
ईरान ने अमेरिका को धमकाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी अधिकारियों ने खुलासा किया है कि ईरान ने अमेरिका के सैन्य अड्डे को आत्मघाती बम हमले में तबाह करने की धमकी दी है। ईरान ने यह भी कहा है कि वह शीर्ष अमेरिकी जनरलों की हत्या कर देगा। खुफिया अधिकारियों ने यह भी बताया कि ईरान वाशिंगटन के पास स्थित फोर्ट मैकनैर सैन्य ठिकाने और सेना के वाइस चीफ ऑफ स्टॉफ को निशाना बनाना चाहता है।
विज्ञापन
खुफिया अधिकारियों ने पकड़े गए संदेशों के आधार पर किया खुलासा
खुफिया अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने जनवरी में ऐसे संदेश पकड़े हैं जिनमें कहा गया है कि ईरानी सेना रिवोल्यूशनरी गार्ड ने मैकनैर सैन्य ठिकाने पर हमले की योजना बनाई। इस योजना का फोकस 2020 को ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने पर रहा।
विज्ञापन
खुफिया अधिकारियों ने बताया कि सुलेमानी की अमेरिकी मिसाइल हमले में मौत के बाद से ईरानी सेना के कमांडर कथित रूप से अब तक की गई अपनी जवाबी कार्रवाई से अंसतुष्ट हैं। वहीं ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने कहा, उन्हें भरोसा नहीं है कि अमेरिका परमाणु डील को लेकर अपने प्रतिबंध को पूरी तरह से हटाएगा।
विज्ञापन
सीरिया में सरकार ने किया अस्पताल पर हमला, 6 मरे
सीरिया में सरकार के नियंत्रण वाले इलाकों से विद्रोहियों के कब्जे वाले पश्चिमी अलेप्पो के अतारेब कस्बे में एक अस्पताल पर गोलीबारी की गई। इसमें एक बच्चे समेत कम से कम छह मरीजों की मौत हो गई और 5 स्वास्थ्यकर्मी समेत 17 घायल हो गए। हमले के बाद अस्पताल को बंद करना पड़ा है। सीरियाई नागरिक रक्षा स्वयंसेवकों ने बताया कि मारे गए छह लोगों में एक बच्चा और एक महिला शामिल है।