फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Accident News: Indian student dies in Canada after being struck by pickup truck

Canada: कनाडा में भारतीय छात्र की मौत, साइकिल से सड़क पार करते वक्त हुआ हादसा

Sun, 27 Nov 2022 02:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Nov 2022 02:53 PM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा के शेरिडन कॉलेज ने पुष्टि की है कि कार्तिक उनके यहां का छात्र था। कॉलेज की ओर से एक ईमेल में कहा गया है कि कार्तिक के आकस्मिक निधन से हमें बहुत दुख हुआ है। 

Accident News: Indian student dies in Canada after being struck by pickup truck
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कनाडा में एक भारतीय छात्र की मौत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 वर्षीय छात्र साइकिल से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में भारतीय छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि ट्रक की टक्कर के बाद छात्र कई मीटर तक घिसटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अभी तक मृतक की पहचान नहीं की है। 



हालांकि, शुक्रवार को प्रकाशित कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मृतक की पहचान कार्तिक सैनी के रूप में हुई है। उसकी चचेरी बहन परवीन सैनी ने बताया कि कार्तिक सैनी अगस्त, 2021 में भारत से कनाडा आया था। वह हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। परवीन सैनी का कहना है कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि कार्तिक का शव जल्द ही भारत में उनके परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। 


रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा के शेरिडन कॉलेज ने पुष्टि की है कि कार्तिक उनके यहां का छात्र था। कॉलेज की ओर से एक ईमेल में कहा गया है कि कार्तिक के आकस्मिक निधन से हमें बहुत दुख हुआ है। हम उनके परिवार, दोस्तों, साथियों और प्रोफेसरों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। 

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed