{"_id":"696ac793331799be3c0d47d0","slug":"access-to-47-lakh-social-media-accounts-for-children-has-been-blocked-in-australia-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया: 47 लाख सोशल मीडिया अकाउंट तक बच्चों की पहुंच रद्द, मेटा ने 5.44 लाख खाते हटाए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया: 47 लाख सोशल मीडिया अकाउंट तक बच्चों की पहुंच रद्द, मेटा ने 5.44 लाख खाते हटाए
Sat, 17 Jan 2026 04:50 AM IST
लव गौर
एजेंसी
एजेंसी
Published by: लव गौर
Updated Sat, 17 Jan 2026 04:50 AM IST
सार
Social Media Australia: ऑस्ट्रेलिया में 47 लाख सोशल मीडिया अकाउंट तक बच्चों की पहुंच रद्द कर दी गई है। इसमें मेटा ने 5.44 लाख खाते हटाए हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध लागू
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया मंच के इस्तेमाल पर रोक के बाद से, सोशल मीडिया कंपनियों ने बच्चों के रूप में पहचाने गए 47 लाख खातों तक उनकी पहुंच रद्द कर दी है।
सरकार के ई-सेफ्टी कमिश्नर द्वारा जारी डाटा से पता चला है कि 10 दिसंबर को प्रतिबंध लागू होने के बाद 16 साल से कम उम्र के बच्चों के खाते डि-एक्टिव कर दिए गए हैं। संचार मंत्री अनिका वेल्स ने कहा, हमने उन सभी को गलत साबित कर दिया जिन्होंने कहा था कि यह संभव नहीं है। इन लोगों/संस्थाओं में दुनिया की कुछ सबसे शक्तिशाली-धनी कंपनियां व उनके समर्थक भी शामिल हैं। वह बोले, अब ऑस्ट्रेलियाई माता-पिता आश्वस्त हो सकते हैं कि उनके बच्चे अपना बचपन वापस पा सकते हैं। 10 सोशल मीडिया मंच ने सरकार को आंकड़े दिए हैं।
कुछ बच्चों के खाते अभी भी सक्रिय
पीएम एंथनी अल्बनीस ने कहा, यह उत्साहजनक है कि कंपनियां प्रतिबंध का पालन कर रही हैं। लेकिन बदलाव रातों-रात नहीं होता। शुरुआती संकेत बताते हैं, बदलाव लाने के लिए जो कदम उठाए गए, वे अहम हैं। ई-सेफ्टी कमिश्नर जूली इनमैन ग्रांट ने कहा, शुरुआती नतीजे अच्छे हैं। हालांकि उन्होंने माना कि उम्र सीमा से कम उम्र के बच्चों के कुछ खाते अभी भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Australia: ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया पर लगा प्रतिबंध, अब इस उम्र के बच्चे अब नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
मेटा ने 5.44 लाख खाते हटाए
अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि पाबंदी में शामिल 10 प्लेटफॉर्म में से प्रत्येक ने कितने खाते हटाए। मेटा ने हाल ही में कहा कि उसने 11 दिसंबर तक अपने मंच फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स पर 5.44 लाख से ज्यादा खाते निष्क्रिय कर दिए हैं।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन